बोले गोविंदा, करण जौहर से ज्यादा खतरनाक और जेलस इंसान कोई नहीं
मुंबई : फिल्म ‘आ गया हीरो’ में जल्द ही अभिनेता गोविंदा नजर आने वालें हैं, जिसका इंतजार उनके फैंस काफी दिनों से कर रहे हैं. इनदिनों गोविंदा जम कर अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं. इसी सिलसिले में वे मीडिया को लगातार साक्षात्कार दे रहे हैं, इसी दौरान वो करण जौहर के लिए […]
मुंबई : फिल्म ‘आ गया हीरो’ में जल्द ही अभिनेता गोविंदा नजर आने वालें हैं, जिसका इंतजार उनके फैंस काफी दिनों से कर रहे हैं. इनदिनों गोविंदा जम कर अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं. इसी सिलसिले में वे मीडिया को लगातार साक्षात्कार दे रहे हैं, इसी दौरान वो करण जौहर के लिए अपनी फीलिंग्स नहीं छुपा पाए और उन्हें जमकर कोसा.
गोविंदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हालांकि करण अपने आपको बहुत मिलनसार और साधारण दिखाते हुए नजर आते हैं लेकिन वे डेविड धवन से ज्यादा जेलस और खतरनाक है. गोविंदा ने कहा कि यह मेरा मानना है. आगे उन्होंने कहा कि पिछले तीस सालों में करण ने मुझे कभी भी मुझे फोन नहीं किया. दरअसल बात यह है कि अपने ग्रुप से बाहर के एक्टर्स को हेलो तक कहना उन्हें पसंद नहीं है.
गोविंदा ने कहा कि करण का दिल बहुत छोटा है. मेरी फिल्म रिलीज होने के अगले सप्ताह अपनी फ़िल्म रिलीज करना उसकी सोची-समझी रणनीति है. गोविंदा यहीं नहीं रुके उन्होंने यह भी कह डाला कि करण उन्हें कभी भी सीधा नहीं लगा.
आप सोच रहे होंगे कि अचानक गोविंदा को क्या हो गया कि वे करण के खिलाफ जहर उगलने लगे, तो माजरा यहां हम आपको बताते हैं. हाल ही में गोविंदा ने अपने एक सार्वजनिक बयान में शिकायत भरे लहजे में कहा था कि करण जौहर ने कभी उन्हें अपने शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में नहीं बुलाया है. जब यह बात करण तक पहुंची तो उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्हें खुशी होगी अगर गोविंदा उनके शो पर नजर आते हैं. करण ने यह भी कहा कि वो जल्द ही उनसे इस बारे में बात कर कोई रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे. लेकिन, फिर बात पुरानी हो गयी.
हो सकता है यह बात गोविंदा के दिल को चोट पहुंचा गई हो और करण जौहर को लेकर उनके मन में जो भी भड़ास दबी रह गयी थी वह उन्होंने मीडिया के सामने निकाल दी. आपको बता दें कि गोविंदा की फ़िल्म ‘आ गया हीरो’ रिलीज के लिए तैयार है. 3 मार्च को फिल्म सिनेमा घरों में लगेगी जबकि करण जौहर की ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ 10 मार्च को रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










