जिया खान की मां की याचिका खारिज, सूरज पर लगाये थे गंभीर आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुंबई : दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया की हाईकोर्ट में दायर याचिका को आज खारिज कर दिया गया. उन्होंने अपनी बेटी की हत्या की जांच के लिए एसाआईटी गठन करने की मांग की थी. उन्होंने जिया की मौत को हत्या बताते हुए अभिनेता सूरज पंचोली पर भी गंभीर आरोप लगाये थे. इस याचिका […]
विज्ञापन
मुंबई : दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया की हाईकोर्ट में दायर याचिका को आज खारिज कर दिया गया. उन्होंने अपनी बेटी की हत्या की जांच के लिए एसाआईटी गठन करने की मांग की थी. उन्होंने जिया की मौत को हत्या बताते हुए अभिनेता सूरज पंचोली पर भी गंभीर आरोप लगाये थे. इस याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस आर वी मोरे और शालिनी ने इसे खारिज कर दिया. साथ ही सूरज पंचोली की याचिका को भी खारिज कर दिया. राबिया ने सूरज पर आरोप लगाया था कि उसने ही उनकी बेटी की हत्या की है.
उन्होंने एसआईटी गठित करने की मांग करते हुए कहा था कि हाईकोर्ट के निर्देश पर इसकी कड़ी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहाथा कितीन जून 2013 को उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की जैसाकिसीबीआई मान रही है, यह हत्या है. राबिया के वकील ने हाईकोर्ट में कहा, जांच में यह बात कही गयी, जिया ने इसलिए आत्महत्या करलीक्योंकि उसे काम नहीं मिल रहा था और अपने करियर में अच्छा नहीं कर पा रही थी इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता.
राबिया ने जिया के शरीर पर जख्म के निशान पर सवाल उठाते हुए कहा, उसके शरीर पर मौजूद जख्म के निशान साफ गवाही देते हैं, उसके साथ कुछ गलत हुआ. सूरज पंचोली ने भी इस मामले पर एक आवेदन देकर जिया की मानसिक स्थितपर सवाल उठाये थे. सूरज ने कहा, जिया का बचपन ठीक नहीं था. उन्होंने पहले भी अपनी जान लेने की कोशिश की थी जब वह छोटी थी. सूरज को इस मामले में 10 जून 2013 को गिरफ्तार किया गया था लेकिन 2 जुलाई को उसे जमानत दे दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










