''जुड़वा 2'' की शूटिंग से पहले सलमान ने वरुण के लिए भेजा ये सरप्राइज गिफ्ट...

सुपरस्टार सलमान खान की साल 1997 की फिल्म ‘जुड़वा’ की सीक्वल ‘जुड़वा 2’ में वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं. वरुण इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं. वहीं सलमान ने ‘जुड़वा 2’ की शूटिंग से पहले वरुण के लिए एक सरप्राइज गिफ्ट भेजा है. वरुण ने बताया कि सलमान ने उन्हें कई पुरानी डेनिम […]
सुपरस्टार सलमान खान की साल 1997 की फिल्म ‘जुड़वा’ की सीक्वल ‘जुड़वा 2’ में वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं. वरुण इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं. वहीं सलमान ने ‘जुड़वा 2’ की शूटिंग से पहले वरुण के लिए एक सरप्राइज गिफ्ट भेजा है.
वरुण ने बताया कि सलमान ने उन्हें कई पुरानी डेनिम जींस भेजी है. बाद में सलमान ने खुद फोन कर कहा कि ये जींस उनके टपोरी लुक पर सूट करेंगी. वरुण सलमान के इस व्यवहार से अभिभूत हैं. ‘जुड़वा 2’ का फर्स्टलुक रिलीज हो चुका है जिसमें उनके दोनों लुक सामने आये हैं.
Exclusive #Judwaa2 sept29. Raja and Prem.@taapsee @Asli_Jacqueline @NGEMovies.#firstlook.whose your pick? pic.twitter.com/pvzclXWu9N
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) February 7, 2017
वरुण दोनों ही लुक में जंच रहे हैं. ‘जुड़वा 2′ की शूटिंग से पहले वरुण सलमान से मिले थे. वरुण ने कहा,’ मैं सलमान को निराश नहीं करना चाहता. हम सभी ने उनसे बात की है. उनकी दुआएं हमारे साथ है. मैं सलमान, डेविड धवन, साजिद खान और दर्शकों को निराश नहीं करूंगा.’
बता दें कि फिल्म में वरुण के अलावा जैकलीन फर्नाडीज और तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं. वरुण इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित हैं. वे तैयारियों में जुट गये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




