जब माहिरा ने सोचा, शाहरुख अपने चिरपरिचित अंदाज में उनके लिये देंगे पोज, लेकिन...
मुंबई: अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘रईस’ के एक फोटोशूट के दौरान जब पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा, शाहरुख खान से मिलीं तब सुपरस्टार की किसी भी महिला प्रशंसक की तरह माहिरा ने भी यही सोचा कि सुपरस्टार अपने चिरपरिचित अंदाज में उनके लिये पोज देंगे. माहिरा ने कहा, ‘रईस साइन करने के बाद…’ हमलोग एक फोटोशूट कर […]
मुंबई: अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘रईस’ के एक फोटोशूट के दौरान जब पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा, शाहरुख खान से मिलीं तब सुपरस्टार की किसी भी महिला प्रशंसक की तरह माहिरा ने भी यही सोचा कि सुपरस्टार अपने चिरपरिचित अंदाज में उनके लिये पोज देंगे.
माहिरा ने कहा, ‘रईस साइन करने के बाद…’ हमलोग एक फोटोशूट कर रहे थे. मुझे बताया गया कि शाहरुख भी यहां हैं, मैं तुरंत बाहर आयी और हमारे बीच दुआ-सलाम हुई.
वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये माहिरा ने कहा, ‘कुछ देर बाद मैंने सोचा कि हवाएं चलने लगेंगी और चारों ओर पत्ते झडने लगेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. जबकि मैं एकमात्र उनकी ऐसी नायिका हूं जिसके लिये उन्होंने अपनी बाहें नहीं फैलायीं (अपने रोमांटिक अंदाज वाले पोज में).’
वहां मौजूद शाहरुख ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और चुटकी लेते हुए माहिरा से कहा ‘आप साइज में छोटी हैं… मैंने एक गीत में आपको थामा था’ माहिरा ने कहा कि शाहरख के साथ काम करने के लिये वह बेहद उत्साहित थीं, क्योंकि वह उनकी ही फिल्में देख देखकर बडी हुई हैं.
उन्होंने कहा, ‘मैं उनकी ही फिल्में देख देखकर बडी हुई हूं. जब मैं मुंबई पहुंची तो मैंने सोचा कि कम से कम मेरा दुपट्टा लहरायेगा और शाहरुख मेरी ओर दौडते हुए आयेंगे. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.’
इस पर शारुख ने मजाकिया लहजे में कहा, ‘अब आप ऐसे कहकर हर किसी को बता रही हैं कि मेरी उम्र क्या है और हमने गुजरात में ‘दुपट्टा वाला दृश्य’ रखा था… फिल्म का बजट बहुत अधिक नहीं था इसलिए हम स्विट्जरलैंड नहीं जा पाये.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










