ePaper

मैंने ‘काबिल'' के लिए 90 प्रतिशत डबिंग की : ऋतिक

Updated at : 03 Feb 2017 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
मैंने ‘काबिल'' के लिए 90 प्रतिशत डबिंग की : ऋतिक

कोलकाता : टिकट खिडकी पर ‘काबिल’ के शानदार प्रदर्शन पर अभिनेता ऋतिक रोशन ने आज कहा कि उन्होंने बहुत अध्ययन के बाद दृष्टिबाधित किरदार रोहन भटनागर के लिए 90 प्रतिशत से ज्यादा की डबिंग की. ऋतिक ने यहां प्रचार के दौरान संवाददाताओं से कहा, मैंने मांसपेशियों की तरह वोकल कॉर्ड को आराम देने के लिए […]

विज्ञापन

कोलकाता : टिकट खिडकी पर ‘काबिल’ के शानदार प्रदर्शन पर अभिनेता ऋतिक रोशन ने आज कहा कि उन्होंने बहुत अध्ययन के बाद दृष्टिबाधित किरदार रोहन भटनागर के लिए 90 प्रतिशत से ज्यादा की डबिंग की. ऋतिक ने यहां प्रचार के दौरान संवाददाताओं से कहा, मैंने मांसपेशियों की तरह वोकल कॉर्ड को आराम देने के लिए 4-5 बार शूटिंग रद्द की.

अगर आप मांसपेशियों पर नियंत्रण कर लेते हैं, तो आप अपनी आवाज से मिलती जुलती कोई भी ध्वनि निकाल सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैंने वोकल कॉर्ड को आराम दिया और अभ्यास किया. ‘काबिल’ में मेरे किरदार की 90 प्रतिशत आवाज मेरी है.’ अभिनेता ने कहा कि इस फिल्म को करने के बाद वह दृष्टिबाधित लोगों के लिए कुछ करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘दृष्टिबाधितों के लिए प्रचार से जितना हो सकता है उतना करने की मेरी योजना है. वह सबसे मजबूत इच्छाशक्ति वाले लोग हैं. दृष्टिबाधित किरदार निभाकर आप मानव भावना की संभावना से अवगत होते हैं. ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola