बॉलीवुड के लोगों को निशाना बनाया जाता है लेकिन कोई परवाह नहीं करता: अरशद
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने कहा कि हिन्दी फिल्म उद्योग सरकार को कर के माध्यम से अच्छी खासी राशि देता है फिर भी उन्हें हमेशा निशाना बनाया जाता है और केंद्र इसकी परवाह नहीं करता. कल बजट पेश होने के बाद अरशद से पूछा गया था कि क्या यह दुखद है कि फिल्म उद्योग […]
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी ने कहा कि हिन्दी फिल्म उद्योग सरकार को कर के माध्यम से अच्छी खासी राशि देता है फिर भी उन्हें हमेशा निशाना बनाया जाता है और केंद्र इसकी परवाह नहीं करता.
कल बजट पेश होने के बाद अरशद से पूछा गया था कि क्या यह दुखद है कि फिल्म उद्योग को कोई राहत नहीं दी गई जिस पर अभिनेता ने कहा कि फिल्मोद्योग हमेशा से झेलता रहा है.
अरशद ने कहा, ‘बॉलीवुड के लिए कोई राहत नहीं है. मुझे क्षमा करें लेकिन अच्छा-खास पैसा बॉलीवुड उद्योग की ओर से सरकार को कर के रुप में जाता है फिर भी दुर्भाग्य है कि हमें निशाना बनाया जाता है और धमकाया जाता है लेकिन कोई परवाह नहीं करता. यह दुखद है.’
48 वर्षीय अभिनेता ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली के पक्ष में भी बोला जिनपर हाल में राजस्थान में कथित तौर पर करणी सेना ने हमला किया था जब वे ‘पद्मावती’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे.
जब इस बारे में पूछा गया तो अरशद ने कहा, ‘यह बहुत गलत है. यह नहीं होना चाहिए था. कहीं न कहीं सरकार को सोचना चाहिए कि यह वह समुदाय है जो ईमानदारी से काम करता है, कर देता है. उन्हें कुछ परवाह करनी चाहिए.
उन्होंने कहा, ‘या तो गैंगस्टर आते हैं या सेना आती है और वे वो करते हैं जो वे करना चाहते हैं. मुझे उम्मीद है कि कोई इस बारे में कुछ करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










