ePaper

''कॉफी विद करण'' में नजर आयेंगे वरुण और आलिया भट्ट

Updated at : 28 Jan 2017 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
''कॉफी विद करण'' में नजर आयेंगे वरुण और आलिया भट्ट

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म निर्माता करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में जल्द ही दिखाई देंगे. वरण ने ‘कॉफी विद करन’ के सेट की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं जिनमें करन और आलिया उनके साथ दिखाईं दे रहे हैं. 29 वर्षीय इस अभिनेता ने लिखा, ‘बद्री, […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट फिल्म निर्माता करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में जल्द ही दिखाई देंगे. वरण ने ‘कॉफी विद करन’ के सेट की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं जिनमें करन और आलिया उनके साथ दिखाईं दे रहे हैं.

29 वर्षीय इस अभिनेता ने लिखा, ‘बद्री, करन जौहर और दुल्हनियां ‘कॉफी विद करण’ के विशेष एपिसोड में. जब कुलीन वर्ग आम जनता से मिलता है.’ यह जोडी दोबारा ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में दिखाई देने वाली है. इससे पहले दोनों ‘हंपटी शर्मा की दुल्हनिया’ में दिखाई दिए थे.

दोनों इससे पहले भी ‘कॉफी विद करण’ में आ चुके हैं. बता दें कि वरुण और आलिया ने वर्ष 2012 में एकसाथ करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्‍यू किया था. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर हिट रही और दोनों कलाकारों के अभिनय को भी खूब सराहा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola