ePaper

मेरे और काजोल के बीच अब कुछ नहीं बचा : करण जौहर

Updated at : 13 Jan 2017 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
मेरे और काजोल के बीच अब कुछ नहीं बचा : करण जौहर

फिल्‍ममेकर करण जौहर इनदिनों अपनी बायोग्राफी को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. कुछ दिनों पहले करण अपने सेक्सुअलिटी वाले बयान को लेकर चर्चा में थे. वहीं इस बार करण ने काजोल संग अपने रिश्‍ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. काजोल और करण जौहर की दोस्‍ती फिल्‍म ‘दिलवाले दुल्‍हानियां ले जायेंगे’ से लेकर है. […]

विज्ञापन

फिल्‍ममेकर करण जौहर इनदिनों अपनी बायोग्राफी को लेकर खासा सुर्खियों में हैं. कुछ दिनों पहले करण अपने सेक्सुअलिटी वाले बयान को लेकर चर्चा में थे. वहीं इस बार करण ने काजोल संग अपने रिश्‍ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.

काजोल और करण जौहर की दोस्‍ती फिल्‍म ‘दिलवाले दुल्‍हानियां ले जायेंगे’ से लेकर है. दोनों के बीच गहरी दोस्‍ती थी और करण ने अपनी पहली फिल्‍म ‘कुछ कुछ होता है’ में बतौर मुख्‍य अभिनेत्री काजोल को ही चुना था. लेकिन अब दोनों के बीच कुछ नहीं रहा.

यह बात तो पहले ही फिल्‍मी गलियारों से आ रही थी कि करण और काजोल के रिश्‍ते पहले जैसे नहीं रहे. दोनों के बीच दरार आ गई है. अब करण ने खुद इस बात की पुष्‍टि कर दी है और बायोग्राफी ‘एन अनसूटेबल ब्वॉय’ में लिखा है,’ काजोल और मेरे बीच सबकुछ खत्‍म हो गया है.

उन्‍होंने आगे लिखा है,’ काजोल पहले मेरी जिंदगी में बहुत मायने रखती थी. लेकिन अब हमदोनों के बीच सबकुछ खत्‍म हो गया है क्‍योंकि उन्‍होंने 25 साल पुराने मेरे इमोशंस को खत्‍म कर दिया है.’ बता दें कि करण और काजोल ने कई हिट फिल्‍मों में साथ काम किया है.

फिल्‍म ‘शिवाय’ के रिलीज के समय ऐसी खबरें थी कि करण ने किसी को पैसे देकर काजोल के पति और अभिनेता अजय देवगन की इमेज खराब करने के लिए कहा है. उस बारे में बात करते हुए करण ने लिखा,’ उस समय बहुत सी बातें कही गईं थी.’

उन्‍होंने आगे लिखा,’ मुझे पर बहुत से आरोप लगाये गये. हालांकि मैं इन सब से परेशान या दुखी नहीं था. लेकिन जब काजोल ने ट्वीट कर ‘शाक्ड’ लिखा, तब मैं समझ गया कि अब हमारी दोस्‍ती में कुछ नहीं बचा है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola