क्‍या आमिर खान से किया वादा पूरा करेंगे शाहरुख खान ?

Updated at : 12 Jan 2017 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍या आमिर खान से किया वादा पूरा करेंगे शाहरुख खान ?

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि उन्होंने अभी तक ‘दंगल’ नहीं देखी है लेकिन उन्होंने आमिर खान से वादा किया है कि वह जल्द ही फिल्म दखेंगे. 51 वर्षीय शाहरुख इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘रईस’ के प्रचार में व्यस्त हैं. अपने प्रशंसकों के साथ एक ट्वीटर बातचीत के दौरान […]

विज्ञापन

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि उन्होंने अभी तक ‘दंगल’ नहीं देखी है लेकिन उन्होंने आमिर खान से वादा किया है कि वह जल्द ही फिल्म दखेंगे. 51 वर्षीय शाहरुख इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘रईस’ के प्रचार में व्यस्त हैं.

अपने प्रशंसकों के साथ एक ट्वीटर बातचीत के दौरान ‘दंगल’ देखने के बारे में सवाल पूछे जाने पर शाहरुख ने जवाब दिया, ‘काम के सिलसिले में व्यस्त हूं ऐसे में अभी तक फिल्म नहीं देख पाया हूं. छुट्टी के दिन जल्द ही फिल्म देखने का आमिर से वादा किया है.’

अपनी अगली फिल्म ‘रईस’ में शाहरुख खान, नवाजुद्दीन सिद्दकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान के साथ नजर आएंगे. अपने सह-कलाकार के बारे में बात करते हुए शाहरुख ने लिखा, ‘एक अभिनेता के रुप में नवाज भाई एक रत्न हैं और उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया.’

राहुल ढोलकिया निर्देशित फिल्म ‘रईस’ 25 जनवरी को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हो रही है. उसी दिन रितिक रोशन की ‘काबिल’ भी प्रदर्शित होगी. पहले माना जा रहा था कि यह फिल्म 26 जनवरी को प्रदर्शित होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola