सलमान के साथ ''बिग बॉस'' में हुआ ऐसा धोखा, भड़क गये ''सुल्तान''!

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इनदिनों ‘बिग बॉस’ को लेकर खासा सुर्खियों में बने हुए हैं. इस शो के चक्कर में सलमान को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस बार शो में इतना कुछ हो रहा है कि कई बार उन्हें घरवालों की ओर से माफी मांगनी पड़ी है. वहीं इस शो को […]
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इनदिनों ‘बिग बॉस’ को लेकर खासा सुर्खियों में बने हुए हैं. इस शो के चक्कर में सलमान को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस बार शो में इतना कुछ हो रहा है कि कई बार उन्हें घरवालों की ओर से माफी मांगनी पड़ी है.
वहीं इस शो को लेकर अब ‘सुल्तान’ को अपनी इमेज की भी चिंता होने लगी है. उनके गुस्से को देखकर तो यह भी कहा जा रहा है कि शायद अगली बार से वे इस शो को होस्ट न करें. इस बार तो ऐसा हुआ कि शो के क्रू मेंबर्स ने सलमान खान की बात को ही नजरअंदाज कर दिया.
सलमान क्रू मेंबर्स के इस रवैये से बेहद नाराज हैं. सूत्र के अनुसार,’ सलमान कुछ खास मौकों पर घरवालों को पार्टी देना नहीं भूलते. इस वीकेंड पर सलमान अपने घर से घर के सदस्यों के लिए खाना लेकर आये थे. उन्होंने यह खाना क्रू मेंबर्स को सौंप दिया था.’
वहीं कैमरे से अलग जाकर जब सलमान ने घरवालों से पूछा कि खाना कैसा लगा ? तो सबका जवाब अलग-अलग था. सलमान समझ गये कि खाना उनतक पहुंचा ही नहीं है. बस फिर क्या था सलमान बहुत नाराज हुए. सूत्र के अनुसार ,’ सलमान ने अपनी नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहली बात हो ये कि खाना पहुंचाया ही नहीं गया, दूसरा उन्हें इस बात की जानकारी भी नहीं दी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




