ePaper

''जग्‍गा जासूस'' का फर्स्‍ट पोस्‍टर रिलीज, OSTRICH में बैठे दिखे रणबीर-कैटरीना

Updated at : 20 Dec 2016 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
''जग्‍गा जासूस'' का फर्स्‍ट पोस्‍टर रिलीज, OSTRICH में बैठे दिखे रणबीर-कैटरीना

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्‍म का पहला पोस्‍टर रिलीज हुआ है जिसमें दोनों स्‍टार्स शुतुरमुर्ग (Ostrich) पर बैठे नजर आ रहे हैं. फिल्‍म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है. इस कलरफुल पोस्‍टर में रणबीर और कैटरीना […]

विज्ञापन

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में फिल्‍म का पहला पोस्‍टर रिलीज हुआ है जिसमें दोनों स्‍टार्स शुतुरमुर्ग (Ostrich) पर बैठे नजर आ रहे हैं. फिल्‍म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया है.

इस कलरफुल पोस्‍टर में रणबीर और कैटरीना शानदार और आचंभित नजर आ रहे हैं. दोनों इस फिल्‍म में एक जासूस का किरदार निभा रहे हैं. इस पोस्‍टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एंडवेचर पर आधारित है. फिल्‍ममेकर्स का मानना है कि फिल्‍म इस फिल्‍म को खूब इंज्‍वॉय करेंगे. अनुराग बसु ने फिल्‍म के पोस्‍टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.

रणबीर कपूर इस फिल्‍म के प्रोड्यूसर भी हैं. उन्‍होंने डिज्‍नी के साथ मिलकर इस फिल्‍म को को-प्रोड्यूस किया है. वर्ष 2012 में रणबीर ने अनुराग के साथ मिलकर फिल्‍म ‘बर्फी’ में काम किया था. अपनी शानदार एक्टिंग की बदौलत उन्‍होंने कई अवार्ड अपने नाम किये थे. वहीं रणबीर और कैटरीना की बात करें तो दर्शक उन्‍हें फिल्‍म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में बेद पसंद कर चुके हैं.

इसी साल हुए रणबीर-कैटरीना के ब्रेकअप के बाद अनुराग को इस फिल्‍म को पूरा करने में पसीने छूट गये. कभी विदेश में शूटिंग दोनों ने अलग-अलग उड़ाने भरी तो कभी दोनों शूटिंग के लिए सेट पर ही नहीं पहुंचे. खैर अब शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्‍म 7 अप्रैल 2017 को रिलीज के लिए तैयार है. कहा तो यह भी जा रहा है कि फिल्‍ममेकर्स ने उन्‍हें सख्‍त हिदायत दी है कि दोनों फिल्‍म का प्रमोशन साथ करें. अब देखना होगा दोनों फिल्‍म का प्रमोशन एकसाथ करते हैं या नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola