ePaper

WATCH: एक्‍शन-कॉमेडी और इमोशन का तड़का, ''Jolly LLB 2'' का ट्रेलर रिलीज

Updated at : 19 Dec 2016 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
WATCH: एक्‍शन-कॉमेडी और इमोशन का तड़का, ''Jolly LLB 2'' का ट्रेलर रिलीज

अक्षय कुमार की मोस्‍ट अवेटिड फिल्‍म ‘जॉली एलएलबी 2’ का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर को देखकर साफ जाहिर है कि फिल्‍म में कॉमेडी के साथ-साथ एक्‍शन और इमोशन भी देखने को मिलेगा. फिल्‍म में हुमा कुरैशी, अन्‍नु कपूर और सौरभ शुक्‍ला भी मुख्‍य भूमिका में हैं. ट्रेलर में कई शानदार डायलॉग्‍स भी […]

विज्ञापन

अक्षय कुमार की मोस्‍ट अवेटिड फिल्‍म ‘जॉली एलएलबी 2’ का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर को देखकर साफ जाहिर है कि फिल्‍म में कॉमेडी के साथ-साथ एक्‍शन और इमोशन भी देखने को मिलेगा. फिल्‍म में हुमा कुरैशी, अन्‍नु कपूर और सौरभ शुक्‍ला भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

ट्रेलर में कई शानदार डायलॉग्‍स भी है कि ‘सलमान खान की शादी कब होगी’, ‘जो वकील पैसे वापस कर दे वो वकील, वकील नहीं होता’. इसके बाद फिल्‍म में इमोशन और एक्‍शन का तड़का भी है. अक्षय वकील के किरदार में शानदार लग रहे हैं. अक्षय ने ट्रेलर सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है और लिखा है,’ जॉली आ गया. लड़ेगा उसका सबसे बड़ा केस.’

सुभाष कपूर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘जॉली एलएलबी 2’ वर्ष 2013 में आई फिल्‍म ‘जॉली एलएलबी’ की सीक्‍वल है, जिसमें अरशद वारसी और बोमन ईरानी मुख्‍य भूमिका में थे. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. जॉली एलएलबी 2′ अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola