ePaper

एकसाथ बेटे अरहान का बर्थडे मनाते नजर आये अरबाज-मलाइका, देखें तस्‍वीरें

Updated at : 10 Nov 2016 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
एकसाथ बेटे अरहान का बर्थडे मनाते नजर आये अरबाज-मलाइका, देखें तस्‍वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान अपने बेटे अरहान का जन्‍मदिन मनाते नजर आये. अरहान 9 नवंबर को 14 साल के हो गये है. मलाइका ने खुद इस सेलीब्रेशन की तस्‍वीरें सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है. इन तस्‍वीरों में अरबाज-मलाइका बेटे को केक कटवाते नजर आ रहे हैं. मलाइका ने फोटो […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान अपने बेटे अरहान का जन्‍मदिन मनाते नजर आये. अरहान 9 नवंबर को 14 साल के हो गये है. मलाइका ने खुद इस सेलीब्रेशन की तस्‍वीरें सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है. इन तस्‍वीरों में अरबाज-मलाइका बेटे को केक कटवाते नजर आ रहे हैं.

मलाइका ने फोटो शेयर करते हुए कैप्‍श्‍न में लिखा,’ मेरा प्‍यारा बेटा, बड़ा हो गया है. मेरी जिंदगी का प्‍यार. हैप्‍पी बर्थडे.’ इस दौरान पूरे परिवार ने एकसाथ डिनर का भी लुत्‍फ उठाया. कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छाई है जिसमें अरबाज-मलाइका एकसाथ नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BMk1jIYAZ3W/
https://www.instagram.com/p/BMmIMKEARKa/

अरबाज और मलाइका फिलहाल एकदूसरे से अलग रह रहे हैं और इसके बाद से ही दोनों के तलाक की अटकलें सुर्खियों में बनी हुर्इ है. कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों के बीच काफी दूरिया आ गई है. लेकिन कई खास मौकों पर दोनों एकसाथ नजर आ ही जाते हैं.

करवा चौथ के मौके पर भी अरबाज-मलाइका को परिवार के सदस्‍यों के साथ बांद्रा के एक रेस्‍टोरेंट में डिनर करते देखा गया था. मलाइका के साथ उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी मौजूद थीं. डिनर के अरबाज-मलाइका अपनी-अपनी गाडियों से निकल गये थे.

पिछले दिनों खबरें यह भी आई थी अरबाज-मलाइका ने फिलहाल तलाक की अर्जी फाइल करने का फैसला बदल दिया है. फैसला बदलने के पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि दोनों के परिवारवालों की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है. दोनों को मिलाने में परिवारवालों की कोशिश रंग लाई है. अरबाज तो पहले भी मनाने की कोशिश कर चुके हैं. अब मलाइका ने भी इस रिश्‍ते को एक और मौका देने का फैसला कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola