क्‍यों शाहरुख खान ने कहा,'' ....तो मैं उसके होंठ तोड़ दूंगा''

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2016 1:08 PM

विज्ञापन

फिल्‍मकार करण जौहर एकबार फिर सेलीब्रिटी टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ लेकर आ रहे हैं. शो के पहले गेस्‍ट शाहरुख खान और आलिया भट्ट होंगे. दोनों जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘डियर जिंदगी’ में एकसाथ स्‍क्रीन शेयर करते नजर आयेंगे. हाल ही में शो के पहले एपिसोड का टीजर रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर […]

विज्ञापन

फिल्‍मकार करण जौहर एकबार फिर सेलीब्रिटी टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ लेकर आ रहे हैं. शो के पहले गेस्‍ट शाहरुख खान और आलिया भट्ट होंगे. दोनों जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘डियर जिंदगी’ में एकसाथ स्‍क्रीन शेयर करते नजर आयेंगे. हाल ही में शो के पहले एपिसोड का टीजर रिलीज हुआ है जो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. टीजर को देखकर दर्शक बड़ी बेसब्री से शो का इंतजार कर रहे हैं.

लेकिन शो के दौरान करण ने शाहरुख से ऐसा सवाल पूछ लिया जिसके बाद माहौल थोड़ा गरम हो गया. दरअसल ये सवाल उनकी बेटी सुहाना से जुड़ा था, ऐसे में किंग खान का गुस्‍सा होना लाजिमी था. शाहरुख के एक केयरिंग डैड के रूप में जाने जाते हैं तो ऐसे में इस सवाल का जवाब भी उन्‍होंने दमदार तरीके से दिया.

‘कॉफी विद करण’ के इस प्रोमो में करण ने शाहरुख से पूछा के अगर कोई सुहाना को किस करना चाहेगा तो आप क्‍या करेंगे ? इस सवाल को सुनकर पहले तो शाहरुख भड़के फिर कहा,’ मैं उसके होंठ तोड़ दूंगा.’ किसी भी पिता का रियेक्‍शन शाहरुख जैसा ही होगा. शाहरुख एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक केयरिंग फादर भी हैं.

बता दें कि ‘डियर जिंदगी’ में शाहरुख और आलिया पहली बार एकसाथ स्‍क्रीन साझा करेंगे. शाहरुख अलिया के मेंटर के किरदार में होंगे. इसके अलावा शाहरुख आगामी फिल्‍म ‘रईस’ में भी नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola