ePaper

देर रात मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर स्‍पॉट किये गये अर्जुन कपूर

Updated at : 02 Nov 2016 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
देर रात मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर स्‍पॉट किये गये अर्जुन कपूर

अभिनेता अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान ने जब से अलग रहना शुरू किया है तब से दोनों के रिश्‍ते को लेकर कई खबरें आ रही हैं. पिछले कुछ दिनों से मलाइका और अर्जुन कपूर की लिंकअप की खबरें चर्चा में हैं. अब खबर है कि अर्जुन को लेट नाइट मलाइका के घर के बाहर […]

विज्ञापन

अभिनेता अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान ने जब से अलग रहना शुरू किया है तब से दोनों के रिश्‍ते को लेकर कई खबरें आ रही हैं. पिछले कुछ दिनों से मलाइका और अर्जुन कपूर की लिंकअप की खबरें चर्चा में हैं. अब खबर है कि अर्जुन को लेट नाइट मलाइका के घर के बाहर स्‍पॉट किया गया. मलाइका के घर से निकलते हुए वे कैमरे में कैद हो गये. बता दें कि मलाइका इस साल की शुरूआत से ही अरबाज से अलग होकर बेटे अरहान के साथ रह रही हैं.

spotboye.com में छपी रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन को देर रात मलाइका के घर के बाहर स्‍पॉट किया गया. कहा जा रहा है कि अर्जुन रात 10 बजे मलाइका के घर पहुंचे थे और उन्‍हें रात को 1:30 बजे वहां से निकालते हुए देखा गया. रात के अंधेरे में वहां से निकलते हुए अर्जुन कैमरे में कैद हो गये.

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब अर्जुन को मलाइका के घर के बाहर देखा गया है. इससे पहले भी कई बार अर्जुन, मलाइका के घर आ चुके हैं. कहा तो यह भी जा रहा है कि हो सकता है कि अर्जुन उस बिल्डिंग में किसी और से मिलने आते हों. अरबाज और मलाइका की दूरियों की वजह अर्जुन से मलाइका की बढ़ती नजदीकियों को भी बताया जा रहा है.

कुछ दिनों पहले खबरें थी कि अरबाज और मलाइका ने फिलहाल तलाक की अर्जी फाइल करने का फैसला बदल दिया है. फैसला बदलने के पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि दोनों के परिवारवालों की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है. अरबाज तो पहले भी मनाने की कोशिश कर चुके हैं. अब मलाइका ने भी इस रिश्‍ते को एक और मौका देने का फैसला कर लिया है. 18 साल बाद अरबाज-मलाइका के अलग होने की खबरों ने उनके फैंस को चौंका दिया था.

कुछ दिनों पहले ही मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने कहा था,’ वे दोनों (अरबाज और मलाइका) परिपक्‍व हैं और अपना फैसला खुद ले सकते हैं.’ वहीं सलीम खान का इस बारे में कहना है कि वे अपने बच्‍चों की पर्सनल लाईफ में दखल नहीं देते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola