जानें, क्यों तलाक फाइल करने में देरी कर रहे हैं अरबाज-मलाइका ?

अभिनेता अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान फिलहाल एकदूसरे से अलग रह रहे हैं और इसके बाद से ही दोनों के तलाक की अटकलें सुर्खियों में बनी हुर्इ है. मलाइका वैसे तो अरबाज से अलग रह रही हैं लेकिन कई खास मौकों पर वे अरबाज की फैमिली संग नजर आई हैं. वहीं दोनों के तलाक […]
अभिनेता अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा खान फिलहाल एकदूसरे से अलग रह रहे हैं और इसके बाद से ही दोनों के तलाक की अटकलें सुर्खियों में बनी हुर्इ है. मलाइका वैसे तो अरबाज से अलग रह रही हैं लेकिन कई खास मौकों पर वे अरबाज की फैमिली संग नजर आई हैं. वहीं दोनों के तलाक से जुड़ा एक नया खुलासा हुआ है.
मुंबई मिरर के अनुसार बांद्रा कोर्ट के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अरबाज और मलाइका ने फिलहाल तलाक की अर्जी फाइल करने का फैसला बदल दिया है. फैसला बदलने के पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि दोनों के परिवारवालों की तरफ से दबाव बनाया जा रहा है.
इससे पहले भी मुंबई मिरर की रिपोर्ट में कहा गया था दोनों को मिलाने में परिवारवालों की कोशिश रंग लाई है.’ अरबाज तो पहले भी मनाने की कोशिश कर चुके हैं. अब मलाइका ने भी इस रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला कर लिया है. 18 साल बाद अरबाज-मलाइका के अलग होने की खबरों ने उनके फैंस को चौंका दिया है.
कुछ दिनों पहले ही मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने कहा था,’ वे दोनों (अरबाज और मलाइका) परिपक्व हैं और अपना फैसला खुद ले सकते हैं.’ खबरें थी कि मलाइका की मां और बहन ने उन्हें सलाह दी है कि वो इस रिश्ते को एक और मौका दें. वहीं मलाइका ने इसे मान लिया है और अरबाज और अपने बेटे के पास वापस आने का प्लान बना रही हैं.
वहीं सलीम खान का इस बारे में कहना है कि वे अपने बच्चों की पर्सनल लाईफ में दखल नहीं देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




