ePaper

ऐश्‍वर्या-रणबीर-अनुष्‍का को टक्‍कर देने के लिए इस एक्‍ट्रेस ने थामा अजय देवगन का हाथ

Updated at : 21 Oct 2016 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
ऐश्‍वर्या-रणबीर-अनुष्‍का को टक्‍कर देने के लिए इस एक्‍ट्रेस ने थामा अजय देवगन का हाथ

दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही अजय देवगन की ‘शिवाय’ और करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को लेकर फिल्‍ममेकर्स ने कमर कस ली है. एक तरफ ऐश्‍वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्‍का शर्मा फिल्‍म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं, वहीं ‘शिवाय’ के प्रमोशन के लिए अजय देवगन को काजोल […]

विज्ञापन

दीवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही अजय देवगन की ‘शिवाय’ और करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को लेकर फिल्‍ममेकर्स ने कमर कस ली है. एक तरफ ऐश्‍वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्‍का शर्मा फिल्‍म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं, वहीं ‘शिवाय’ के प्रमोशन के लिए अजय देवगन को काजोल का साथ मिल गया है.

‘ऐ दिल है मुश्किल’ की टीम फिल्‍म के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंची. यहां ऐश्‍वर्या, रणबीर और अनुष्‍का ने जमकर मस्‍ती की. वहीं रणबीर भी कॉमेडी करने में किसी से कम नहीं हैं. ऐसे में कपिल और रणबीर ने अपनी कॉमेडी से रंग जमा दिया. यह एपिसोड वीकेंड पर प्रसारित किया जायेगा.

अब अजय देवगन भी कपिल के शो पर अपनी फिल्‍म ‘शिवाय’ के प्रमोशन के लिए पहुंच रहे हैं. अजय देवगन शो में फिल्‍म की एक्‍ट्रेस साएशा सहगल और एरिका कार के साथ-साथ काजोल के साथ शामिल होने का प्‍लान बना रहे हैं. काजोल ने फिल्‍म के प्रमोशन को लेकर अजय देवगन का हाथ थाम लिया है. ऐसा पहली बार होगा जब इंडस्‍ट्री का ये सक्‍सेसफुल कपल शो में एकसाथ होगा.

बता दें कि अजय देवगन ‘शिवाय’ में लीड एक्‍टर होने के साथ-साथ इसके निर्देशक और प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्‍म की कहानी भी उन्‍होंने ही लिखी है. ऐसे में काजोल फिल्‍म को प्रमोट करने में उनका पूरा साथ दे रही हैं और अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्‍म में अजय देवगन शानदार एक्‍शन सीन करती नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola