ePaper

देखें ''दंगल'' का शानदार ट्रेलर रिलीज, गोल्‍ड तो गोल्‍ड होता है छोरा लावे चाहे छोरी...

Updated at : 20 Oct 2016 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
देखें ''दंगल'' का शानदार ट्रेलर रिलीज, गोल्‍ड तो गोल्‍ड होता है छोरा लावे चाहे छोरी...

मुंबई: अभिनेता आमिर खान की मोस्‍ट अवेटिड फिल्‍म ‘दंगल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. आमिर ने इस ट्रेलर को अपने ट्विटर पर शेयर किया है और फैंस से उनकी राय भी मांगी है. फिल्‍म एक सच्‍ची घटना पर आधारित है और आमिर ने फिल्‍म में पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार निभाया है. इससे […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता आमिर खान की मोस्‍ट अवेटिड फिल्‍म ‘दंगल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. आमिर ने इस ट्रेलर को अपने ट्विटर पर शेयर किया है और फैंस से उनकी राय भी मांगी है. फिल्‍म एक सच्‍ची घटना पर आधारित है और आमिर ने फिल्‍म में पहलवान महावीर सिंह फोगट का किरदार निभाया है.

इससे पहले आमिर ने बीती रात ट्वीट कर कहा था कि वो रातभर सो नहीं पायेंगे क्‍योंकि ट्विटर और फेसबुक पर ‘दंगल’ के ट्रेलर के रिलीज होने में सिर्फ 12 घंटे ही बाकी है. उम्‍मीद है कि दर्शकों को यह ट्रेलर पसंद आयेगा. बता दें फिल्‍म में टीवी अभिनेत्री साक्षी तंवर आमिर की पत्‍नी का किरदार निभायेंगी.

https://twitter.com/aamir_khan/status/788798450322251776

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म में आमिर (महावीर सिंह फोगट) अपनी दोनों बेटियों बबीता कुमारी और गीता फोगट को रेसलिंग सीखाते नजर आयेंगे. फातिमा शेख़ और सान्या मल्होत्रा ने उनकी दोनों बेटियों को किरदार निभाया है. यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने दो दिन पहले ही ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा कर दी थी.

आमिर पिछले काफी दिनों से ‘दंगल’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त थे. इस फिल्‍म के लिए उन्‍होंने अपनी बॉडी और लुक पर भी काफी मेहनत की है. फिल्‍म के लिए उन्‍होंने अपने खान-पान में भी बदलाव किया था. बता दें फिल्‍म 23 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola