ePaper

राजस्‍थान में टैक्‍स फ्री हुई ‘एमएसजी-द वॉरियर लॉयन हार्ट''

Updated at : 06 Oct 2016 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
राजस्‍थान में टैक्‍स फ्री हुई ‘एमएसजी-द वॉरियर लॉयन हार्ट''

जयपुर: राजस्थान सरकार ने आज एक अधिसूचना जारी कर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एमएसजी-द वॉरियर लॉयन हार्ट’ को मनोरंजन कर से मुक्त कर दिया है. प्रदेश के सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में यह फिल्म 7 अक्टूबर से 31 मार्च 2017 तक मनोरंजन कर से मुक्त रहेगी. गौरतलब है कि […]

विज्ञापन

जयपुर: राजस्थान सरकार ने आज एक अधिसूचना जारी कर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एमएसजी-द वॉरियर लॉयन हार्ट’ को मनोरंजन कर से मुक्त कर दिया है.

प्रदेश के सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में यह फिल्म 7 अक्टूबर से 31 मार्च 2017 तक मनोरंजन कर से मुक्त रहेगी. गौरतलब है कि डेरा सच्चा सोदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने गत दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से जयपुर में मुलाकात की थी.

इससे पहले डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्‍म ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ रिलीज हुई थी. अब वे डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की फिल्‍म ‘मैसेंजर ऑफ गॉड’ में नजर आ रहे हैं. फिल्म में उन्‍होंने 30 भूमिकाएं निभाईं हैं. फिल्‍म हिन्दी के अलावा अंग्रेजी, तेलगू, तमिल व मलयालम भाषाओं में भारत के साथ-साथ और कई देशों में रिलीज होगी.

बता दें कि फिल्म का निर्देशन उनकी बेटी हनीप्रीत इन्सां ने किया है. फिल्‍म की शूटिंग 25 दिनों में पूरी की गई है और यह 298 घंटें की फिल्‍म हैं. फिल्‍म में दो गाने है. फिल्‍म 7 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola