ePaper

MNS की धमकी के बाद पाक अभिनेता फवाद खान ने भारत छोड़ा

Updated at : 27 Sep 2016 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
MNS की धमकी के बाद पाक अभिनेता फवाद खान ने भारत छोड़ा

उरी हमले के बाद महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने पाकिस्‍तानी कलाकारों को धमकी दी थी कि अगर वे 25 सिंतबर तक भारत नहीं छोड़ते हैं तो उन्‍हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. इसी बीच खबरें आ रही है कि अभिनेता फवाद खान ने चुपचाप भारत छोड़ दिया है और वापस आने की कोई योजना […]

विज्ञापन

उरी हमले के बाद महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने पाकिस्‍तानी कलाकारों को धमकी दी थी कि अगर वे 25 सिंतबर तक भारत नहीं छोड़ते हैं तो उन्‍हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. इसी बीच खबरें आ रही है कि अभिनेता फवाद खान ने चुपचाप भारत छोड़ दिया है और वापस आने की कोई योजना नहीं है.

करण नहीं लेना चाहते रिस्‍क

पिछले काफी दिनों से खबरें भी कि फवाद फिल्‍ममेकर करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के पहले गेस्‍ट होंगे. लेकिन अब कहा जा रहा है कि करण कोई रिस्‍क नहीं लेना चाहते और उन्‍होंने फवाद को शाहरुख खान और आलिया भट्ट से रिप्‍लेस कर दिया है. हालांकि कुछ दिनों पहले करण ने कहा था कि पाकिस्‍तानी कलाकारों का जाना आतंकवाद जैसी समस्‍याओं का समाधान नहीं है.बता दें कि करण की आगामी फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में फवाद खान भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

पाक कलाकारों को मुंबई पुलिस ने दिलाया भरोसा

मनसे की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने पाक कलाकारों को भरोसा दिलाया था उनकी सुरक्षा का पूरा ध्‍यान रखा जायेगा. लेकिन पाक कलाकारों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. मगर इसी बीच लगता है कि फवाद खान कोई चांस नहीं लेना चाहते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola