ePaper

अमिताभ बच्‍चन ने दीपिका को लेकर किया ये हैरान करनेवाला खुलासा ?

Updated at : 08 Sep 2016 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्‍चन ने दीपिका को लेकर किया ये हैरान करनेवाला खुलासा ?

महानायक अमिताभ बच्‍चन ने हाल ही में अपनी पिछली फिल्‍म ‘पीकू’ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है जिसे सुनकर उनके फैंस यकीनन हैरान हो सकते हैं. अमिताभ का कहना है कि उन्‍हें इस फिल्‍म के लिए दीपिका पादुकोण से कम पैसे मिले थे. इनदिनों बिग बी अपनी आगामी फिल्‍म ‘पिंक’ के प्रमोशन में जुटे […]

विज्ञापन

महानायक अमिताभ बच्‍चन ने हाल ही में अपनी पिछली फिल्‍म ‘पीकू’ को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है जिसे सुनकर उनके फैंस यकीनन हैरान हो सकते हैं. अमिताभ का कहना है कि उन्‍हें इस फिल्‍म के लिए दीपिका पादुकोण से कम पैसे मिले थे. इनदिनों बिग बी अपनी आगामी फिल्‍म ‘पिंक’ के प्रमोशन में जुटे हैं.

एक वेबसाइट के इंटरव्‍यू के दौरान जब बिग बी से पूछा गया कि इंडस्‍ट्री में ऐसा कोई बात है जिसने आपको हैरान किया है? बिग बी ने कहा कि ‘पीकू’ के लिए दीपिका को मुझसे ज्‍यादा पैसे दिये गये थे. इसके पीछे दो बाते हैं कि वह (दीपिका) मुझसे ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण है और उन्‍होंने (अमिताभ) ने अपना प्राइस टैग खो दिया है क्‍योंकि वो पिछले काफी समय से इंडस्‍ट्री में काम कर रहे हैं.

उन्‍होंने यह भी कहा कि अब वो शायद बहुत महत्‍वपूर्ण न हो. उनकी ये बातें उनके फैंस को अपसेट कर सकती है. ‘पीकू’ में अमिताभ ने दीपिका के पिता का किरदार निभाया था. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी. इस फिल्‍म के बाद अमिताभ और दीपिका के बीच मन-मुटाव की भी खबरें आई थी लेकिन वजह सामने नहीं आई थी.

‘पिंक’ भी एक महिला केंद्रित फिल्‍म है. फिल्‍म में अमिताभ ने एक वकील का किरदार निभा रहे है फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और उनके किरदार को काफी दमदार माना जा रहा है. फिल्‍म का निर्माण शूजित सरकार ने किया है जिन्‍होंने इससे पहले ‘पीकू’ का निर्देशन किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola