‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान'' में अमिताभ-आमिर के अलावा दिख सकते हैं ये अभिनेता भी...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2016 10:02 AM

विज्ञापन

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन और आमिर खान यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ में एक साथ आ रहे हैं. सिनेमा के इतिहास में पहली बार एक साथ आकर रुपहले पर्दे को साझा करेंगें. वहीं इन दो स्‍टार्स के अलावा इस फिल्‍म के लिए जैकी श्रॉफ से संपर्क किया गया […]

विज्ञापन

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन और आमिर खान यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ में एक साथ आ रहे हैं. सिनेमा के इतिहास में पहली बार एक साथ आकर रुपहले पर्दे को साझा करेंगें. वहीं इन दो स्‍टार्स के अलावा इस फिल्‍म के लिए जैकी श्रॉफ से संपर्क किया गया है.

सूत्रों ने कहा, ‘ इस फिल्म में मुख्य स्टार कास्ट के अलावा सहायक कलाकारों की भी एक मजबूत टीम होगी. इस फिल्म के लिए उनसे (जैकी) संपर्क किया गया है. उन्हें भूमिका पसंद आई है और उन्होंने एक सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है. हालांकि उनका साइन करना बाकी है.’

उन्होंने कहा कि 59 वर्षीय ‘राम लखन’ स्टार इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे. इससे पहले जैकी ने बच्चन के साथ विधु विनोद चोपडा की ‘एकलव्य’ में काम किया था, जबकि आमिर के साथ उन्होंने ‘धूम 3′ में काम किया था.

आमिर खान ने कहा कि वह बीग बी साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक है, जिनसे वे अपने पूरे जीवन में काफी कुछ सीखा है. आमिर ने ट्वीटर पर पोस्ट किया, ‘अंतत: वो पल आ ही गया जिसका मैं काफी लंबे अर्से से इंतजार कर रहा था…..वो है मेरे आइकॉन श्रीमान बच्चन के साथ काम करने का. ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ के लिए आदित्य, विक्टर ( विजय कृष्णा आचार्य) आपको बहुत-बहुत धन्यवाद.

उन्‍होंने आगे कहा था कि,’ मैं ऐसे लीजेंड अभिनेता के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं जिन्होंने मुझे जीवन भर प्रेरित किया.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola