ePaper

कृति संग डेटिंग की खबरों पर गौरव ने तोड़ी चुप्‍पी, जानें क्‍या कहा ?

Updated at : 06 Sep 2016 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
कृति संग डेटिंग की खबरों पर गौरव ने तोड़ी चुप्‍पी, जानें क्‍या कहा ?

मुंबई: अभिनेता गौरव अरोड़ा का कहना है कि पिछले साल वह ‘दिलवाले’ अभिनेत्री कृति सेनन के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर बहुत परेशान हुए थे क्योंकि इस कयास ने उनकी कड़ी मेहनत को प्रभावित किया जो पेशेवर तौर पर वह कर रहे थे. इस साल की शुरुआत में ‘लव गेम्स’ से बॉलीवुड में कदम […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता गौरव अरोड़ा का कहना है कि पिछले साल वह ‘दिलवाले’ अभिनेत्री कृति सेनन के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर बहुत परेशान हुए थे क्योंकि इस कयास ने उनकी कड़ी मेहनत को प्रभावित किया जो पेशेवर तौर पर वह कर रहे थे.

इस साल की शुरुआत में ‘लव गेम्स’ से बॉलीवुड में कदम रखने से पहले गौरव कीर्ति के साथ संबंधों को लेकर खबरों में थे. अभिनेता ने कहा कि दोनों ने अपने शुरुआती दिनों में एक साथ मॉडलिंग की थी जिस वजह से लोगों को उनके संबंध में रहने की अटकलें लगाने का मौका मिला.

गौरव ने कहा, ‘यह बार बार लिखा जा रहा था. कहीं न कहीं लगातार के कयासों ने वाकई मुझे दुख दिया और अब मेरे बारे में चर्चा कृति या किसी अन्य लडकी को लेकर की जा रही है. हमने साथ में मॉडलिंग की थी. इस वजह से लोगों ने सोचा कि कुछ चल रहा है.’

26 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह कृति को पेशेवर तौर पर जानते हैं और आज वह ‘हीरोपंती’ की अभिनेत्री के संपर्क में नहीं हैं क्योंकि दोनों अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola