ePaper

रितिक रोशन का फेसबुक अकाउंट हैक

Updated at : 06 Sep 2016 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
रितिक रोशन का फेसबुक अकाउंट हैक

अभिनेता रितिक रोशन भी साइबर क्राइम का शिकार हो गये. सोमवार को उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था. अकाउंट के हैक होने का पता तब चला जब उनके अकाउंट से लाईव स्‍ट्रीमिंग शुरू हो गई जिसे कुछ ही देर में 500 से ज्‍यादा लोगों ने ज्‍वाइन कर लिया. हैकर ने रितिक के फेसबुक […]

विज्ञापन

अभिनेता रितिक रोशन भी साइबर क्राइम का शिकार हो गये. सोमवार को उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था. अकाउंट के हैक होने का पता तब चला जब उनके अकाउंट से लाईव स्‍ट्रीमिंग शुरू हो गई जिसे कुछ ही देर में 500 से ज्‍यादा लोगों ने ज्‍वाइन कर लिया.

हैकर ने रितिक के फेसबुक पेज की प्रोफाइल फोटो भी बदल दी थी. हालांकि बाद में रितिक ने खुद एक पोस्‍ट शेयर करते हुए बताया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था जो अब ठीक हो चुका है. ऐसा माना जा रहा है कि ऐसा शायद रितिक के किसी फैन ने किया होगा जो हैकिंग की दुनियां में कदम रख रहा हो.

ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ है. इससे पहले भी अभिनेता शाहिद कपूर, इरफान खान और साउथ के सुपरस्‍टार रजनीकांत के भी सोशल अकाउंट हैक हो चुके हैं.

रितिक इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘काबिल’ की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्‍म में वे पहली बार यामी गौतम संग रोमांस करते नजर आयेंगे. फिल्‍म बदले की कहानी पर आधारित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola