ePaper

‘ऐ दिल है मुश्किल'' का टीजर देख सलमान ने किया ऐश्‍वर्या पर ये कमेंट

Updated at : 05 Sep 2016 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
‘ऐ दिल है मुश्किल'' का टीजर देख सलमान ने किया ऐश्‍वर्या पर ये कमेंट

अभिनेता सलमान खान और ऐश्‍वर्या राय ने कभी भी अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर नहीं कहा और न ही ब्रेकअप के बारे में कोई टिप्‍पणी की. दोनों अपने-अपने रास्‍तों में आगे बढ़ गये. लेकिन लगता है अब सबकुछ ठीक-ठाक हो रहा है. हाल ही में सलमान ने ऐश्‍वर्या की फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ […]

विज्ञापन

अभिनेता सलमान खान और ऐश्‍वर्या राय ने कभी भी अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर नहीं कहा और न ही ब्रेकअप के बारे में कोई टिप्‍पणी की. दोनों अपने-अपने रास्‍तों में आगे बढ़ गये. लेकिन लगता है अब सबकुछ ठीक-ठाक हो रहा है. हाल ही में सलमान ने ऐश्‍वर्या की फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को लेकर ये खूबसूरत कमेंट किया है.

दरअसल जब सलमान से पूछा गया कि क्‍या उन्‍होंने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का टीजर देखा है? सलमान ने जवाब में कहा है व्‍यस्‍तता के कारण उन्होंने टीजर अभी नहीं देखा है. लेकिन जैसे ही सलमान को मौका मिला उन्‍होंने टीजर देखा और कहा,’ ‘She’s so beautiful’. बता दें कि इस करण जौहर के फिल्‍म के इस टीजर की तारीफ कई बॉलीवुड हस्तियों ने की है.

बता दें कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में ऐश्‍वर्या, रणबीर कपूर संग रोमांस करती नजर आयेंगी. फिल्‍म में अनुष्‍का शर्मा भी मुख्‍य भूमिका में हैं. कहा जा रहा है कि फिल्‍म में ऐश्‍वर्या और रणबीर के बीच कई इंटीमेट सीन फिल्‍माये गये हैं.

दूसरी ओर सलमान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग को लेकर मनाली में हैं. फिल्म की शूटिंग लद्दाख से शुरू हुई थी. कबीर खान और सलमान तीसरी बार एकसाथ होंगे. बताया जा रहा है कि सलमान ने इस फिल्‍म में जैसा किरदार निभाया है, वैसा किरदार इससे पहले उन्‍होंने कभी नहीं निभाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola