ePaper

मुश्किल में करीना-सोनम की ''वीरे दी वेडिंग'', एकता कपूर ने छोड़ा साथ!

Updated at : 03 Sep 2016 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
मुश्किल में करीना-सोनम की ''वीरे दी वेडिंग'', एकता कपूर ने छोड़ा साथ!

अभिनेत्री करीना कपूर और सोनम कपूर की आगामी फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ मुश्‍किलों में घिरती नजर आ रही है. दरअसल फिल्‍ममेकर एकता कपूर ने इस फिल्‍म से अपना हाथ खींच लिया है. फिल्‍म को वे रिया कपूर के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस कर रही थीं. लेकिन अब इसकी शूटिंग को लेकर यह सवाल खड़ा हो गया […]

विज्ञापन

अभिनेत्री करीना कपूर और सोनम कपूर की आगामी फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ मुश्‍किलों में घिरती नजर आ रही है. दरअसल फिल्‍ममेकर एकता कपूर ने इस फिल्‍म से अपना हाथ खींच लिया है. फिल्‍म को वे रिया कपूर के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस कर रही थीं. लेकिन अब इसकी शूटिंग को लेकर यह सवाल खड़ा हो गया है कि फिल्‍म की शूटिंग होगी या नहीं ?

एकता कपूर ने अपना इरादा बदल दिया है. दरअसल, बालाजी मोशन पिक्चर्स की हालिया रिलीज फिल्म ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. ऐसे में प्रोडक्‍शन हाउस ने सोच-समझकर फिल्‍मों को प्रोड्यूस करने का फैसला किया है ताकि नुकसान की भरपाई की जा सके. अब लगता है कि एकता कपूर ने अभी से इस बात पर अमल करना शुरू कर दिया है.

खबरों की मानें तो बालाजी प्रोडक्‍शन हाउस ने फिल्‍म को प्रोड्यूस करने से मना कर दिया है. वहीं अनिल कपूर ने इरोज इंटरनेशनल से फिल्‍म को प्रोड्यूस करने का आग्रह किया था लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि इरोज ने भी इसे प्रोड्सूस करने से मना कर दिया है. रिया एक युवा प्रोड्यूसर हैं और वे ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर खासा उत्‍साहित हैं.

करीना कपूर दिसंबर में मां बननेवाली हैं, ऐसे में फिल्‍म मेकर्स चाहते हैं कि कुछ भाग की शूटिंग कर ली जाये. करीना भी इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्साहित हैं और प्रेगनेंट होने के बाद भी इसकी शूटिंग के लिए खुद को तैयार कर चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola