ePaper

मलाइका ने किया था अरबाज को प्रपोज, पहली नजर में हो गया था प्‍यार...

Updated at : 23 Aug 2016 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
मलाइका ने किया था अरबाज को प्रपोज, पहली नजर में हो गया था प्‍यार...

बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्‍ड ‘मुन्‍नी’ यानि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज अपना 43वां जन्‍मदिन मना रही हैं. पिछले काफी दिनों से वे अपने पति अरबाज खान के साथ अपने रिश्‍ते को लेकर चर्चा में हैं. दोनों एकदूसरे से अलग हो गये हैं. दोनों की मुलाकात वर्ष 1993 में एक एड शूट के दौरान हुई थी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्‍ड ‘मुन्‍नी’ यानि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज अपना 43वां जन्‍मदिन मना रही हैं. पिछले काफी दिनों से वे अपने पति अरबाज खान के साथ अपने रिश्‍ते को लेकर चर्चा में हैं. दोनों एकदूसरे से अलग हो गये हैं. दोनों की मुलाकात वर्ष 1993 में एक एड शूट के दौरान हुई थी और पहली ही मुलाकात में दोनों दिल हार बैठे. लेकिन फिर क्‍यों 23 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया यह वाकई हैरानी भरा है. दोनों को इंडस्‍ट्री के सफल कपल्‍स में से एक माना जाता है.

undefined

मलाइका ने किया था अरबाज को प्रपोज

दोनों ने 5 सालों तक एकदूसरे को डेट किया और फिर वर्ष 1998 में शादी करने का फैसला किया. दोनों ने परिवारवालों और खास दोस्‍तों की मौजूदगी में 12 दिसंबर 1998 को शादी कर ली. अपने एक बयान में मलाइका ने कहा था कि उन्‍होंने ही अरबाज को प्रपोज किया था और शादी का प्रस्‍ताव रखा था. वर्ष 2002 में मलाइका ने एक प्‍यारे से बेटे अहान को जन्‍म दिया. दोनों ही अलग-अलग धर्मां से ताल्‍लुक रखते हैं लेकिन दोनों के बीच धर्म की दीवार को उन्‍होंने तोड़ दिया.

undefined

‘पावर कपल’ के दौरान आई अलग होने की खबरें

दोनों के अलग होने की खबरें तब आई जब सोनी टीवी के शो ‘पावर कपल’ को होस्‍ट कर रहे थे. अचानक खबरें आई कि मलाइका इस शो से अलग हो गई हैं. कुछ वक्‍त बाद ही पता चला कि मलाइका ने अरबाज का घर छोड़ दिया है और अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ रह रही हैं. सलमान ने मलाइका को मनाने की कोशिश भी की लेकिन नाकामयाब रहे. बीच में दोनों के साथ होने की खबरें आई लेकिन अरबाज ने एक इंटरव्‍यू में साफ कर दिया कि दोनों एकसाथ नहीं है. खबरों की मानें तो अरबाज के डूबते करियर की वजह से मलाइका ने उनसे किनारा कर लिया है.

मॉडलिंग से की थी शुरुआत

undefined

मलाइका का जन्म 23 अगस्त 1973 को मुंबई में हुआ था. उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प मलयाली हैं और पिता अनिल अरोड़़ा पंजाबी हैं. उनकी स्कूली शिक्षा चेंबूर के स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल हाईस्कूल में हुई. मलाइका प्रोग्राम ‘लव लाइन’ व ‘स्टाइल चेक’ के जरिये घर-घर में फेमस हुईं. इसके बाद उन्‍होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा.

मुन्‍नी बदनाम हुई…

वर्ष 1998 की फिल्‍म ‘दिल से’ के आइटम नंबर ‘चल छैंया छैंया…’ से मलाइका अरोड़ा ने खासा चर्चा हासिल की. इसके बाद उनके आइटम नंबर ‘मुन्‍नी बदनाम हुई…’ ने मलाइका को फिर फेमस कर दिया. उन्‍होंने फिल्‍म ‘बिच्‍छू’, ‘मां तूझे सलाम’, ‘हाउसफुल’, ‘हाउसफुल 2’ और ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ जैसी फिल्‍मों में कैमियो रोल से दर्शकों का मन मोहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola