अब पाकिस्‍तानी एक्‍टर संग पर्दे पर रोमांस करती दिखेंगी कैटरीना, PHOTO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2016 1:41 PM

विज्ञापन

अभिनेत्री कैटरीना कैफ जल्‍द ही आगामी फिल्‍म में पाकिस्‍तानी अभिनेता फवाद खान संग रोमांस करती दिखेंगी. फिलहाल फिल्‍म के नाम की घोषणा नहीं की गई है लेकिन इस फिल्‍म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे. दोनों पहली बार एकसाथ स्‍‍क्रीन साझा करते दिखेंगे. ऐसा कहा जा रहा है पंजाबी बैकड्राप पर बनने वाली इस फिल्‍म में […]

विज्ञापन

अभिनेत्री कैटरीना कैफ जल्‍द ही आगामी फिल्‍म में पाकिस्‍तानी अभिनेता फवाद खान संग रोमांस करती दिखेंगी. फिलहाल फिल्‍म के नाम की घोषणा नहीं की गई है लेकिन इस फिल्‍म को करण जौहर प्रोड्यूस करेंगे. दोनों पहली बार एकसाथ स्‍‍क्रीन साझा करते दिखेंगे.

ऐसा कहा जा रहा है पंजाबी बैकड्राप पर बनने वाली इस फिल्‍म में एक अलग तरह की लव-स्‍टोरी दिखाई जायेगी. आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म की शूटिंग मात्र 60 दिन में पूरी कर ली जायेगी.

undefined

फिलहाल कैटरीना अपनी आगामी फिल्‍म ‘बार बार देखो’ की रिलीज को लेकर खासा व्‍यस्‍त है. फिल्‍म में वे अभिनेता सिद्धार्थ मल्‍होत्रा संग रोमांस करती दिखेंगी. फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसी 9 सितंबर को फिल्‍म रिलीज हो रही है. फिल्‍म का गाना ‘काला चश्‍मा’ खासा सुर्खियां बटोर रहा है.

फवाद ने वर्ष 2014 में फिल्‍म ‘खूबसूरत’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. इस फिल्‍म में उनके आपोजिट सोनम कपूर थी. इसके बाद वे इसी साल सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और आलिया भट्ट के साथ फिल्‍म ‘कपूर एंड संस’ में दिखे थे. दोनों ही फिल्‍मों ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola