ePaper

‘बेवॉच'' में मैं खलनायिका के किरदार में हूं : प्रियंका चोपड़ा

Updated at : 16 Aug 2016 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
‘बेवॉच'' में मैं खलनायिका के किरदार में हूं : प्रियंका चोपड़ा

न्यूयार्क: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्‍म ‘बेवॉच’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रही हैं. वहीं उनका कहना है कि वह इस फिल्म में खलनायिका के रूप में नजर आएंगी. न्यूयार्क से ट्वीटर पर हाल ही में आयोजित ऑनलाइन बातचीत में अभिनेत्री ने फिल्म में अपने चरित्र के बारे में जानकारी साझा […]

विज्ञापन

न्यूयार्क: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्‍म ‘बेवॉच’ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रही हैं. वहीं उनका कहना है कि वह इस फिल्म में खलनायिका के रूप में नजर आएंगी.

न्यूयार्क से ट्वीटर पर हाल ही में आयोजित ऑनलाइन बातचीत में अभिनेत्री ने फिल्म में अपने चरित्र के बारे में जानकारी साझा की है. ‘क्वांटिको’ की अभिनेत्री ने बताया कि यह एक हास्य प्रधान फिल्म है और इसमें उसने एक खलनायिका की भूमिका अदा की है.

प्रियंका ने फिल्म में मुख्य खलनायिका की भूमिका अदा की है. यह फिल्म मई 2017 में प्रदर्शित होगी. फिल्म के सफल होने को लेकर प्रियका आश्वस्त नजर आ रही हैं. ‘बेवॉच’ 90 के दशक में इसी नाम से बने धारावाहिक का फिल्मी रीमेक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola