ये क्‍या! एक्‍स-गर्लफ्रेंड कैटरीना के घर पहुंचे रणबीर कपूर, VIDEO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2016 3:10 PM

विज्ञापन

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ इस साल की शुरुआत से ही अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों कई इवेंट्स में भी एकदूसरे के सामने आने से बचते रहे हैं. लेकिन हाल ही में दोनों को फिर से एकसाथ देखा गया है. दोनों जल्‍द ही ‘जग्‍गा जासूस’ में नजर आनेवाले […]

विज्ञापन

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ इस साल की शुरुआत से ही अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों कई इवेंट्स में भी एकदूसरे के सामने आने से बचते रहे हैं. लेकिन हाल ही में दोनों को फिर से एकसाथ देखा गया है. दोनों जल्‍द ही ‘जग्‍गा जासूस’ में नजर आनेवाले हैं.

दरअसल हाल में ही रणबीर को कैटरीना के घर के बाहर स्‍पॉट किया गया. ‘Deccan Chronicle’ के अनुसार वहां मौजूद रणबीर-कैट के म्‍यूचुयअल फ्रेंड का कहना है कि,’ रणबीर का वहां आना मेरे लिए शॉकिंग था लेकिन कैटरीना नॉर्मल थी. शायद यह बात उन्‍हें पहले से पता थी.’

वहीं खबरों की मानें तो दोनों की य‍ह मुलाकात रीयल लाईफ से नहीं बल्कि रील लाईफ से जुड़ी थी. खैर फैंस तो चाहते हैं कि दोनों फिर से एक हो जायें.

इससे हटकर कैटरीना जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘बार बार देखो’ में नजर आनेवाली हैं. इस फिल्‍म में वे पहली बार अभिनेता सिद्धार्थ मल्‍होत्रा संग रोमांस करती दिखेंगी. वहीं रणबीर ‘ए दिल है मुश्किल’ की शूटिंग कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola