ePaper

जानें कब रिलीज होगी रणबीर-कैटरीना की ''जग्‍गा जासूस'' ?

Updated at : 08 Aug 2016 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
जानें कब रिलीज होगी रणबीर-कैटरीना की ''जग्‍गा जासूस'' ?

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफकी मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. फिल्‍म अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होगी. दोनों स्‍टार्स के ब्रेकअप के बाद यह उनकी पहली फिल्‍म हैं. फिल्‍म को अनुराग बसु डायरेक्‍ट कर रहे हैं. दोनों के ब्रेकअप की वजह से इस […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और कैटरीना कैफकी मोस्‍ट अवेटेड फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है. फिल्‍म अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होगी. दोनों स्‍टार्स के ब्रेकअप के बाद यह उनकी पहली फिल्‍म हैं. फिल्‍म को अनुराग बसु डायरेक्‍ट कर रहे हैं.

दोनों के ब्रेकअप की वजह से इस फिल्‍म की शूटिंग को कई बार टालना पड़ा. कुछ दिनों पहले तो ऐसी भी खबरें आई थी कि इस फिल्‍म के एक गाने की शूटिंग दोनों अलग-अलग कर रहे हैं. दोनों ने विदेश में शूटिंग के लिए भी अलग-अलग प्‍लेन से यात्रा की थी.

रणबीर इससे पहले अनुराग के साथ फिल्‍म ‘बर्फी’ में काम कर चुके हैं. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. यूटीवी मोशन पोस्‍टर्स ने ट्वीट कर फिल्‍म के रिलीज डेट की घोषणा की हैं.

इस फिल्‍म के अलावा रणबीर, करण जौहर की फिल्‍म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में उनके अलावा अनुष्‍का शर्मा और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन भी मुख्‍य भूमिका में हैं. वहीं कैटरीना आगामी फिल्‍म ‘बार बार देखो’ में अभिनेता सिद्धार्थ मल्‍होत्रा संग रोमांस करती दिखेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola