बाकी सब काम छोड़कर सिर्फ इस फिल्म पर ध्यान देंगे सलमान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की बॉन्डि़ंग अच्छी है और दोनों एकसाथ कई बार काम कर चुके हैं. हाल ही में सूरज के चचेरे भाई रजत बड़जात्या की अचानक मौत के बाद उनकी प्रार्थना सभा में सलमान अपने आंसू नहीं रोक पाये थे. बता दे कि सलमान और राजश्री प्रोडक्शन का नाता […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की बॉन्डि़ंग अच्छी है और दोनों एकसाथ कई बार काम कर चुके हैं. हाल ही में सूरज के चचेरे भाई रजत बड़जात्या की अचानक मौत के बाद उनकी प्रार्थना सभा में सलमान अपने आंसू नहीं रोक पाये थे.
बता दे कि सलमान और राजश्री प्रोडक्शन का नाता काफी पुराना है. सलमान ने इसी प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जो उनकी करियर की एक महत्वपूर्ण फिल्म है. अब सलमान और सूरज फिर एकसाथ होंगे.
सलमान ने सूरज को एक स्क्रिप्ट लिखने को कहा है जो उनकी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग हो. सलमान ने यह भी प्रॉमिस किया है कि वो सब काम छोड़कर सिर्फ इसी फिल्म की ओर ध्यान देंगे. फिल्म की शूटिंग 2017 से शुरू हो सकती है.
फिल्हाल तो सलमान, कबीर खान की आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में उनका किरदार ऐसा है जो इससे पहले उन्होंने कभी नहीं निभाया है. फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश जारी है.
बताते चलें कि सूरज और सलमान इससे पहले फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आये थे. फिल्म में सलमान और सोनम की जोड़ी दिखी थी और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




