कोरियाग्राफरों ने पहली फिल्म में मेरे डांस का मजाक बनाया था: जैकलीन

मुंबई : ‘जुम्मे की रात’ और ‘चिट्टियां कलाईयां वे’ जैसे गीतों में अपने नृत्य कौशल के लिए तारीफ पाने वाली जैकलीन फर्नांडिस का कहना है कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें खराब नृत्य करने के लिए ‘डांट’ पड़ा करती थी. जैकलीन ने बताया कि नर्तकी के तौर पर अपने कौशल को सुधारने के […]
मुंबई : ‘जुम्मे की रात’ और ‘चिट्टियां कलाईयां वे’ जैसे गीतों में अपने नृत्य कौशल के लिए तारीफ पाने वाली जैकलीन फर्नांडिस का कहना है कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें खराब नृत्य करने के लिए ‘डांट’ पड़ा करती थी.
जैकलीन ने बताया कि नर्तकी के तौर पर अपने कौशल को सुधारने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है और समय के साथ इसमें वे बेहतर भी होती गईं.
यह पूछे जाने पर कि क्या वे हमेशा से इतना अच्छा नाच लेती हैं, फिल्म ‘ढिशूम’ की अभिनेत्री ने बताया, ‘नहीं. जब मैंने पहली फिल्म की थी तब मेरा मजाक बनाया गया था, मुझे डांटा और फटकारा जाता था. हालांकि उन कोरियाग्राफरों के नाम मैं नहीं बताना चाहती. मेरे लिए यह अनुभव आंखे खोल देने वाला था.’
इसके बाद 30 वर्षीया अभिनेत्री ने नृत्य का बकायदा प्रशिक्षण लिया. जैकलिन बताती हैं, ‘मैंने नृत्य का प्रशिक्षण लेना शुरु किया. फिर इस कला से मुझे प्रेम होने लगा. सच कहूं तो प्रशिक्षण में मैं और समय देना चाहती थी क्योंकि यह एक तरह का उपचार है.’
जैकलीन रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के नौंवे सीजन में जज होंगी. उनके अलावा कलर्स चैनल पर आने वाले इस शो में फिल्मकार करण जौहर, कोरियोग्राफर गणेश हेगडे और निर्देशक फराह खान भी जज के तौर पर शामिल होंगे. यह शो आज से शुरू हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










