वरुण के साथ डांस करना मुश्किल है : जॉन अब्राहम

नयी दिल्ली: अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि एक्शन दृश्य करना वरुण धवन के साथ डांस करने से कहीं ज्यादा आसान है. जॉन और वरुण फिल्म ‘ढिशूम’ में एक साथ नजर आएंगे. दोनों पहली बार एकसाथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं. ‘रॉकी हैंडसम’ के 43 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वरुण के साथ डांस […]
नयी दिल्ली: अभिनेता जॉन अब्राहम का कहना है कि एक्शन दृश्य करना वरुण धवन के साथ डांस करने से कहीं ज्यादा आसान है. जॉन और वरुण फिल्म ‘ढिशूम’ में एक साथ नजर आएंगे. दोनों पहली बार एकसाथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं.
‘रॉकी हैंडसम’ के 43 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वरुण के साथ डांस करने में उन्हें काफी दिक्कत आई. जॉन की बालीवुड में छवि एक एक्शन हीरो की है. फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज भी मुख्य भूमिका में हैं.
जॉन ने अपनी आने वाली एक्शन-फिल्म का प्रचार करते हुए एक समारोह में कहा, ‘अगर आप वरुण के साथ डांस करेंगे तो वह काफी मुश्किल होगा.’
फिल्म में स्टंट करने में दिक्कत आने के सवाल पर जॉन ने कहा, ‘स्टंट करना कोई परेशानी की बात नहीं है और इसे कोई भी आसानी से कर सकता है बस आपका रवैया एक्शन हीरो वाला होना चाहिए.’
अभिनेता का मानना है कि एक्शन करते समय आपका रवैया ऐसा होना चाहिए कि आप पूरी दुनिया को बचा सकते हैं. निर्देशक रोहित धवन की फिल्म ‘ढिशूम’ आगामी शुक्रवार को बडे पर्दे पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




