गोवा में ये किस लड़की के साथ छुट्टियां मना रहे हैं अरबाज खान ? SEE PIC
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2016 11:38 AM
बॉलीवुड कपल अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के अलग होने के बीच जब दोनों ईद के मौके पर साथ-साथ दिखे तो दोनों को लेकर आ रही अटकलें की रफ्तार धीमी हो गई. लेकिन अब अरबाज फिर सुर्खियों बटोर रहे हैं क्योंकि हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें वे एक लड़की के साथ […]
बॉलीवुड कपल अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के अलग होने के बीच जब दोनों ईद के मौके पर साथ-साथ दिखे तो दोनों को लेकर आ रही अटकलें की रफ्तार धीमी हो गई. लेकिन अब अरबाज फिर सुर्खियों बटोर रहे हैं क्योंकि हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें वे एक लड़की के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं.
खास बात यह है कि अरबाज ने अपनी फ्रेंड के साथ की यह फोटो खुद सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. दरअसल ये लड़की येलो मेहरा है जो फीस्ता हॉस्पिटिलिटी ग्रुप की फाउंडर हैं. साथ ही वह एक मॉडल और इंटीरियर डिजायनर भी हैं. येलो ने भी अरबाज की कुछ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.
https://www.instagram.com/p/BIFValGA1up/
अरबाज ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें दोनों एकसाथ ‘Go with the flow’ कहते नजर आ रहे हैं. दोनों एकदूसरे के साथ बेहद कंफर्टेबल नजर आ रहे हैं और दोनों की मस्ती उनकी तस्वीरों से साफ झलक रही है.
https://www.instagram.com/p/BIFONHoAulv/
इन तस्वीरों के सामने आने के बाद एकबार फिर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










