ePaper

VIDEO: रणवीर संग शादी और प्रेग्‍नेंसी को लेकर खुलकर बोलीं दीपिका पादुकोण ?

Updated at : 21 Jul 2016 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: रणवीर संग शादी और प्रेग्‍नेंसी को लेकर खुलकर बोलीं दीपिका पादुकोण ?

नयी दिल्‍ली: डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थी कि वे जल्‍द ही अपने कथित ब्‍वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से शादी करने जा रही हैं. खबरें यह भी आई कि उन्‍होंने रणवीर संग सगाई कर ली है. हद तो तब हो गई जब दीपिका की प्रेग्‍नेंसी की खबरें आने […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली: डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थी कि वे जल्‍द ही अपने कथित ब्‍वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से शादी करने जा रही हैं. खबरें यह भी आई कि उन्‍होंने रणवीर संग सगाई कर ली है. हद तो तब हो गई जब दीपिका की प्रेग्‍नेंसी की खबरें आने लगी. वहीं अब दीपिका ने शादी और प्रेग्‍नेंसी की अफवाहों पर चुप्‍पी तोड़ी है.

बीती रात दीपिका जानेमाने डिजायनर मनीष मल्‍होत्रा के डिजायन किये गये परिधान में रैंप पर उतरी. इसके बाद उन्‍होंने मीडिया से बात की. पिछले कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि रणवीर और दीपिका ने इस साल की शुरुआत में ही घरवालों की मौजूदगी में सगाई कर ली है और इस साल के अंत तक दोनों शादी कर सकते हैं.

लेकिन दीपिका ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए कहा,’ मुझे लगता है अपनी बात कहने का यह सही मौका है. फिलहाल मेरा शादी करने का कोई इरादा नहीं हैं. मैं प्रेग्‍नेंट नहीं हूं, न ही मेरे पास कोई बच्‍चा है और न ही मैंने सगाई की है. मैं शादी नहीं कर रही हूं और न ही शादी करने की अभी कोई योजना है.’

वहीं जब दीपिका से उनके ‘फैशन आईकन’ के बारे में पूछा गया तो दीपिका ने कहा,’ मेरी मां मेरी फैशन आईकन हैं. उनका पहनावा हमेशा ही बहुत शानदार रहता है.’

मनीष मल्होत्रा ने इंडिया कूटुर वीक 2016 के शुभारंभ पर फारस प्रेरित कलेक्शन प्रस्तुत किया. दीपिका पादुकोण और अभिनेता फवाद खान उनके द्वारा डिजाइन किये गये परिधान में नजर आए. मनीष मल्होत्रा के इस कलेक्शन का नाम ‘द पर्शियन स्टोरी’ है.

दीपिका की ये बात सुनकर उनकी दीवानों के चेहरे पर जरूर मुस्‍कुराहट आ जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola