मनीष मल्होत्रा के परिधानों में रैंप पर उतरे दीपिका और फवाद खान, SEE PIC

नयी दिल्ली: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इंडिया कूटुर वीक 2016 के शुभारंभ पर फारस प्रेरित कलेक्शन प्रस्तुत किया. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता फवाद खान उनके द्वारा डिजाइन किये गये परिधान में नजर आए. मनीष मल्होत्रा के इस कलेक्शन का नाम ‘द पर्शियन स्टोरी’ है. फवाद ने कहा, ‘इससे पहले मैं तीन बार रैंप पर […]
नयी दिल्ली: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इंडिया कूटुर वीक 2016 के शुभारंभ पर फारस प्रेरित कलेक्शन प्रस्तुत किया. अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता फवाद खान उनके द्वारा डिजाइन किये गये परिधान में नजर आए. मनीष मल्होत्रा के इस कलेक्शन का नाम ‘द पर्शियन स्टोरी’ है.
फवाद ने कहा, ‘इससे पहले मैं तीन बार रैंप पर चल चुका हूं और यह चौथी बार है. मनीष के परिधान में दीपिका के साथ रैंप पर चलना बहुत खुशी की बात है. काले रंग की शेरवानी में फवाद शानदार नजर आ रहे थे.
[HQ PICS-7] Deepika Padukone and Fawad Khan on the ramp for #ThePersianStory show. #ICW2016 pic.twitter.com/J2ZfH5VVlo
— Deepika Padukone FC (@DeepikaPFC) July 21, 2016
‘कपूर एंड सन्स’ के 34 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह इस परिधान में बहुत सहज थे. उन्होंने कहा, ‘मैं ‘द पर्शियन स्टोरी’ को बहुत पसंद करता हूं. यह बहुत ही आरामदायाक शेरवानी है.’
The Perfect 'persian story'… isn't it? #FawadKhan #DeepikaPadukone pic.twitter.com/aofOodejZO
— Fawad Khan FC (@TeamFawadAKhan) July 20, 2016
दूसरी तरफ, लाल रंग के परिधान में दीपिका बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं. उनके लहंगे पर कढाई की गई थी.
30 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा, ‘मैंने अपने करियर की शुरआत एक मॉडल के रुप में की थी और मैं कह सकती हूं कि पहले कभी मैं इतना नहीं थकी क्योंकि यह परिधान बहुत भारी है.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




