‘ढिशूम” के बाद दोबारा इस फिल्म में जॉन के साथ दिखना चाहते हैं वरुण धवन ?

मुंबई : ‘दिलवाले’ फेम स्टार वरुण धवन का कहना है कि वह जॉन अब्राहम के साथ ‘दोस्ताना 2‘ में काम करना पसंद करेंगे. वरुण और जॉन पहली बार आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ में एक साथ नजर आएंगे. इस फिल्म में दोनों के अलावा अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज भी लीड रोल में हैं. फिल्म ‘दोस्ताना’ में मुख्य भूमिकाओं […]
मुंबई : ‘दिलवाले’ फेम स्टार वरुण धवन का कहना है कि वह जॉन अब्राहम के साथ ‘दोस्ताना 2‘ में काम करना पसंद करेंगे. वरुण और जॉन पहली बार आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ में एक साथ नजर आएंगे. इस फिल्म में दोनों के अलावा अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज भी लीड रोल में हैं.
फिल्म ‘दोस्ताना’ में मुख्य भूमिकाओं में जॉन और अभिषेक बच्चन थे और इस फिल्म का एक प्रसिद्ध दृश्य था जहां ‘धूम’ स्टार समुद्र तट पर ट्रांक्स पहने हुये नजर आ रहे थे. इसी तरह का दृश्य ‘ढिशूम’ में भी है और ‘बदलापुर’ के अभिनेता का कहना है कि ‘दोस्ताना 2′ में दोनों एक साथ अच्छे दिखेंगे.
जब वरुण से पूछा गया कि क्या वह ‘दोस्ताना’ के सीक्वल में काम करना पसंद करेंगे, तब उन्होंने कहा, ‘अगर उन्हें ‘दोस्ताना 2′ के लिए कलाकारों की तलाश हैं तो मुझे लगता है कि जॉन और मेरी जोडी भी अच्छी लगेगी. लेकिन हमने उस तरह के दृश्य ‘ढिशूम’ में किये हैं जिससे लोगों का मनोरंजन होगा.’
फिल्म ‘ढिशूम’ 29 जुलाई को रिलीज होने जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










