ePaper

क्‍यों शादी के बाद भड़की दिव्‍यांका त्रि‍पाठी ? देखें वीडियो

Updated at : 16 Jul 2016 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
क्‍यों शादी के बाद भड़की दिव्‍यांका त्रि‍पाठी ? देखें वीडियो

टीवी अभिनेत्री दिव्‍यांका त्रि‍पाठी पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. लेकिन शादी के बाद ही उनका गुस्‍सा फूट पड़ा है. इससे पहले कि आप ये सोचें वे अपने हसबैंड विवेक दहिया से नाराज हो गई है तो ऐसा कुछ भी नहीं हैं. वे दोनों तो अपने नयी मैरिड लाईफ […]

विज्ञापन

टीवी अभिनेत्री दिव्‍यांका त्रि‍पाठी पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. लेकिन शादी के बाद ही उनका गुस्‍सा फूट पड़ा है. इससे पहले कि आप ये सोचें वे अपने हसबैंड विवेक दहिया से नाराज हो गई है तो ऐसा कुछ भी नहीं हैं. वे दोनों तो अपने नयी मैरिड लाईफ को इंज्‍वॉय कर रहे हैं. आईये हम आपको बताते हैं कि क्‍यों अचानक दिव्‍यांका भड़क गई हैं.

दरअसल पिछले दिनों ऐसी खबरें आ रही थी कि शादी के बाद दिव्‍यांका अपने नये फ्लैट में शिफ्ट हो जायेंगी. इसके अलावा उनके हनीमून ट्रीप को लेकर भी खबरें आ रही थीं. लेकिन इन खबरों से नाराज दिव्‍यांका ने अपने फ्लैट के अंदार की तस्‍वीरें शेयर की है और प्राइवेड लाईफ में दखलअंदाजी न करने की बात कही है.

उन्‍होंने लिखा,’ डियर, न्‍यूजमेकर्स, यह मेरा घर है जो मैंने 7 सालों पहले खरीदा था. यह नया घर नहीं है. ऐसी खबरें न बनायें. हम शादी के बाद कहां रहनेवाले हैं, हनीमून पर कहां जानेवाले हैं…मुझे नहीं लगता हमें ऐसे प्राइवेट डिटेल्‍स शेयर करनी चाहिये.’

https://www.instagram.com/p/BH1YXqQjAsp/

उन्‍होंने आगे लिखा,’ मैं आपके काम और सहयोग का सम्‍मान करती हूं. हम भी दूसरों की तरह मैरिड कपल्‍स हैं.’ बताते चलें कि दिव्‍यांका और विवेक की शादी 8 जुलाई को भोपाल में हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola