मलाइका-अरबाज के बीच मिटी दूरियां, एकसाथ दिखे...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jul 2016 11:47 AM
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हर साल ईद के मौके पर अपने घर में ग्रैंड पार्टी देते हैं जिसमें बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का एकसाथ नजर आना. पार्टी के कुछ तस्वीरें […]
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान हर साल ईद के मौके पर अपने घर में ग्रैंड पार्टी देते हैं जिसमें बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगता है. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का एकसाथ नजर आना.
पार्टी के कुछ तस्वीरें सलमान की लाड़ली बहन अर्पिता खान शर्मा ने शेयर की है. जिसमें करन जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेशे देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा और जैकलीन फर्नाडीज जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स नजर आये.
https://www.instagram.com/p/BHl5plQh7nH/
इस तस्वीरें में एक ऐसी भी तस्वीरें हैं जिसमें मलाइका और अरबाज एकसाथ नजर आ रहे हैं जिसमें पूरी खान फैमिली मौजूद है.
बताते चलें कि पिछले दिनों खबरें आई थी कि अरबाज और मलाइका के बीच सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है और दोनों एकदूसरे से अलग रह रहे हैं. इस बीच सलमान ने मलाइका से मुलाकात कर दोनों का पास लाने की कोशिश की थी लेकिन नाकामययब रहे थे.
लेकिन ईद के मौके पर दोनों को एकसाथ देखकर ऐसा लगा रहा है कि मलाइका सारे गिले-शिकवे मिटाकर खान परिवार में लौट आई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










