ePaper

दिव्‍यांका-विवेक की ‘ये है मोहब्‍बतें'', देखें शादी की चुनिंदा तसवीरें...

Updated at : 09 Jul 2016 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
दिव्‍यांका-विवेक की ‘ये है मोहब्‍बतें'', देखें शादी की चुनिंदा तसवीरें...

टीवी की जानीमानी अभिनेत्री दिव्‍यांका त्रि‍पाठी अपने कोस्‍टार विवेक दहिया संग विवाह बंधन में बंध गई. दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से भोपाल में हुई. दिव्‍यांका शादी में लाल और गोल्‍डन कलर के लहंगा में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी वहीं विवेक शेरवानी में दिखाई दिये. शादी में दिव्‍यांका और विवेक के परिवारवाले […]

विज्ञापन

टीवी की जानीमानी अभिनेत्री दिव्‍यांका त्रि‍पाठी अपने कोस्‍टार विवेक दहिया संग विवाह बंधन में बंध गई. दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से भोपाल में हुई. दिव्‍यांका शादी में लाल और गोल्‍डन कलर के लहंगा में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी वहीं विवेक शेरवानी में दिखाई दिये.

शादी में दिव्‍यांका और विवेक के परिवारवाले और खास लोग ही शामिल थे. वहीं खास लोगों में ‘ये है मोहब्‍बतें’ के स्‍टार कास्‍ट भी शामिल हुए. सोशल मीडिया पर शादी कई तस्‍वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. पिछले काफी दिनों से दोनों अपनी शादी से जुडे समारोह को लेकर चर्चा में हैं.

undefined

आज चंडीगढ़ में ग्रैंड रिसेप्‍शन का आयोजन किया गया है वहीं 14 जुलाई को मुंबई में रिसेप्‍शन होगा. इस समारोह में कई फेमस टीवी सेलीब्रिटीज नजर आयेंगे वहीं कुछ फिल्‍मी सितारों के भी शामिल होने की खबर है. 15 जुलाई को दिव्‍यांका और विवेक अपने मुंबई के नये घर में शिफ्ट होंगे.

undefined

बताते चलें दिव्‍यांका इनदिनों टीवी की टॉप अभिनेत्रि‍यों में शुमार की जाती है. दिव्‍यांका फिलहाल ‘ये है मोहब्‍बतें’ की लीड एक्‍ट्रेस हैं और दर्शक शो को बेहद पसंद भी कर रहे हैं. वहीं विवेक इनदिनों नये टीवी शो ‘कवच…काली शक्तियों से’ में मुख्‍य भूमिका निभा रहे हैं. इस शो को भी अच्‍छी टीआरपी मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola