ePaper

आज एकदूजे के हो जायेंगे दिव्‍यांका-विवेक, जानें कैसे हुई थी पहली मुलाकात...?

Updated at : 08 Jul 2016 1:29 PM (IST)
विज्ञापन
आज एकदूजे के हो जायेंगे दिव्‍यांका-विवेक, जानें कैसे हुई थी पहली मुलाकात...?

जानीमानी टीवी अभिनेत्री दिव्‍यांका त्रि‍पाठी आज अपने कोस्‍टार विवेक दहिया संग सात फेरे लेंगी. दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से भोपाल में होगी. दिव्‍यांका शादी में लाल और गोल्‍डन कलर का लहंगा पहनेंगी और विवेक शेरवानी में होंगे. बीते कल संगीत सेरेमनी थी जिसमें दोनों ने खूब मस्‍ती की. दोनों की कई तसवीरें और वीडियोसोशल […]

विज्ञापन

जानीमानी टीवी अभिनेत्री दिव्‍यांका त्रि‍पाठी आज अपने कोस्‍टार विवेक दहिया संग सात फेरे लेंगी. दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से भोपाल में होगी. दिव्‍यांका शादी में लाल और गोल्‍डन कलर का लहंगा पहनेंगी और विवेक शेरवानी में होंगे. बीते कल संगीत सेरेमनी थी जिसमें दोनों ने खूब मस्‍ती की. दोनों की कई तसवीरें और वीडियोसोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/BHkuayGBTis/
https://www.instagram.com/p/BHk3qVTB1G0/

जानें कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात…

दिव्‍यांका और विवेक की पहली मुलाकात अगस्‍त 2015 में सीरीयल ‘ये है मोहब्‍बतें’ के सेट पर हुई थी. उसी दौरान टीवी शो ‘महाराणा प्रताप’ के स्‍टार शरद मल्‍होत्रा से दिव्‍यांका का लंबे अफेयर के बाद ब्रेकअप हुआ था. दिव्‍यांका परेशान थी और उन्‍हें एक अच्‍छे दोस्‍त की जरूरत थी.

ऐसे में विवेक उनके अच्‍छे दोस्‍त बन गये. दोनों को एकदूसरे का साथ अच्‍छा लगा और दोनों की लगातार मुलाकात होने लगी. कुछ समय तक दोनों का अफेयर चलने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. हाल ही में दोनों ने सगाई की थी.

https://www.instagram.com/p/BHk1lg2hFZu/

दिव्‍यांका इनदिनों टीवी की टॉप अभिनेत्रि‍यों में शुमार की जाती है. दिव्‍यांका को जी टीवी के सीरीयल ‘बनूं मैं तेरी दुल्‍हन’ में भी खासा पसंद किया था.

https://www.instagram.com/p/BHkWd_iB-4e/
https://www.instagram.com/p/BHkWbfaB_Gs/

दिव्‍यांका फिलहाल ‘ये है मोहब्‍बतें’ की लीड एक्‍ट्रेस हैं और दर्शक शो को बेहद पसंद भी कर रहे हैं. वहीं विवेक इनदिनों नये टीवी शो ‘कवच…काली शक्तियों से’ में मुख्‍य भूमिका निभा रहे हैं. इस शो को भी अच्‍छी टीआरपी मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola