करीना की प्रेग्नेंसी के सवाल पर सैफ की पूर्व पत्नी अमृता का ऐसा रियेक्शन ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2016 12:27 PM
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान प्रेग्नेंट हैं यह कंफर्म हो चुका है. करीना और उनके पति और अभिनेता दोनों इस नन्हें मेहमान के आगमन को लेकर खासा उत्साहित हैं. इस खबर को सुनने के बाद परिवार और दोस्त बेहद खुश हैं लेकिन लगता है कि सैफ की एक्स-वाइफ अमृता सिंह इस खबर से कुछ खास […]
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान प्रेग्नेंट हैं यह कंफर्म हो चुका है. करीना और उनके पति और अभिनेता दोनों इस नन्हें मेहमान के आगमन को लेकर खासा उत्साहित हैं. इस खबर को सुनने के बाद परिवार और दोस्त बेहद खुश हैं लेकिन लगता है कि सैफ की एक्स-वाइफ अमृता सिंह इस खबर से कुछ खास खुश नहीं है.
सैफ और अमृता के दो बच्चे है- सारा और इब्राहिम. दोनों बच्चे करीना के भी काफी करीब माने जाते हैं. कुछ दिनों बच्चों के साथ करीना की कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर आई थी. ऐसा नहीं है कि सैफ अकेले ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने पत्नी और बच्चों के होते हुए दूसरी शादी की है. आमिर खान भी ऐसा कर चुके हैं.
करीना मां बनने को लेकर बेहद एक्साइटिट है. उन्होंने परिवारवालों की सलाह से और सोच-समझकर ये फैसला लिया. वो पिछले काफी समय से इस बात को लेकर विचार कर रही थी अंतत: उन्होंने फैसला कर लिया.
बॉलीवुडलाइफ.कॉम के रिपोर्टर ने जब अमृता से करीना की प्रेग्नेंसी के बारे में पूछा, तो वे भड़क गईं और उन्होंने कहा,’ ये सवाल पूछने की हिम्मत तुम्हारे अंदर कहां से आई. तुम अलग-अलग लोगों से यही सवाल पूछ रही हो? तुम हो कौन? दोबारा मुझे फोन मत करना.’
यह कहकर अमृता ने फोन काट दिया. अब अमृता को यह सवाल पसंद नहीं आया या कोई और बात है. हो सकता है अमृता खुद करीना को सरप्राइजली बधाई देना चाहती हो, ऐसा ही हो!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










