Happy B''Day: ''सावंरिया'' के लिए सोनम कपूर ने घटाया था 35 किलो वजन, जानें कुछ खास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2016 11:53 AM
बॉलीवुड की स्टाईलिश दीवा सोनम कपूर आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था. सोनम बॉलीवुड के ‘झक्कास’ अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी हैं. सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. सोनम एक ऐसी अभिनेत्री हैं […]
बॉलीवुड की स्टाईलिश दीवा सोनम कपूर आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं. उनका जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था. सोनम बॉलीवुड के ‘झक्कास’ अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी हैं. सोनम ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. सोनम एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने थोड़े से समय से एक खास मुकाम हासिल कर लिया है.
35 किलो वजन घटाया

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जब सोनम ने ‘सांवरिया’ के लिए हामी भरी थी उस वक्त उनका वजन लगभग 80 किलो था. उन्होंने फिल्म के लिए लगभग 35 किलो वजन कम किया. इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फिमेल डेब्यू अवॉर्ड के लिए नामांकित भी किया जा चुका है.
इन फिल्मों से कमाया नाम

सोनम वर्ष 2009 में राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म ‘दिल्ली 6’ में दिखाई दी. फिल्म में उनके आपोजिट अभिषेक बच्चन नजर आये थे. सोनम इसके बाद फिल्म ‘नीरजा’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘रांझना’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘आयशा’, ‘बॉम्बे टॉकीज’, ‘बेवकूफियां’ और ‘डॉली की डोली’ जैसी फिल्मों में नजर आई. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और सोनम ने दर्शकों से तारीफें भी खूब बटोरी थी. हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘नीरजा’ के लिए दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी थी. फिल्म में उन्होंने फ्लाइट अटेडेंट नीरजा भनोट का किरदार निभाया था.
शाहरुख खान के साथ काम करने को हैं बेताब

बॉलीवुड की हर अभिनेत्री चाहती है कि वो इंडस्ट्री के तीनों खान शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ काम करें. खबरों की मानें तो हाल ही आनंद एल रॉय ने सोनम को शाहरुख के साथ काम करने का प्रस्ताव भेजा है. सोनम किंग खान के साथ काम करने को बेताब हैं. वे सलमान खान के साथ फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में काम कर चुकी हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि वे कब शाहरुख और आमिर के साथ स्क्रीन पर नजर आती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










