‘उड़ता पंजाब'' को लेकर बोली आलिया,‘ किसी को निशाना नहीं बना रहे...''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2016 10:16 AM
नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि ‘उड़ता पंजाब’ बनाने के पीछे इरादा मादक पदार्थ की समस्या से जुडे लोगों की आलोचना करना नहीं बल्कि उन लोगों से सहानुभूति दिखाना है. अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित यह फिल्म पंजाब में मादक पदार्थ की लत के मुद्दे पर आधारित है. ऐसी खबरें आ रही […]
नयी दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि ‘उड़ता पंजाब’ बनाने के पीछे इरादा मादक पदार्थ की समस्या से जुडे लोगों की आलोचना करना नहीं बल्कि उन लोगों से सहानुभूति दिखाना है. अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित यह फिल्म पंजाब में मादक पदार्थ की लत के मुद्दे पर आधारित है.
ऐसी खबरें आ रही थीं कि सेंसर बोर्ड फिल्म को मंजूरी नहीं दे रहा लेकिन फिल्म से जुडे लोगों का कहना है कि फिल्म अब भी सेंसर बोर्ड में प्रक्रियारत है.
आलिया ने कहा कि फिल्म किसी को खलनायक के तौर पर पेश नहीं कर रही बल्कि दर्शकों के सामने एक मुद्दा रख रही है जिससे ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया त्रस्त है.
उन्होंने कहा, ‘जो भी फिल्म देखेगा उसे महसूस होगा कि यह कहानी इसलिए महत्वपूर्ण है कि यह हालात से अच्छे ढंग से वाकिफ कराती है. हम किसी को निशाना नहीं बना रहे बल्कि एक परिप्रेक्ष्य दिखा रहे हैं. यह एक पृष्ठभूमि है.’
अभिनेत्री ने कहा कि मादक पदार्थ की लत के कारण लोगों को इतनी कम उम्र में मरते देखना दुखदायक है. उन्होंने कहा कि फिल्म में कोई उपदेश नहीं दिया जा रहा बल्कि यह इस समस्या से जूझ रहे लोगों के साथ सहानुभूति दिखाती है.
फिल्म में आलिया के साथ शाहिद कपूर, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में हैं. ‘उडता पंजाब’ के 17 जून को रिलीज होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










