निजी जिंदगी से संबंधित खबरों को कल्कि कोचलिन ने किया खारिज, जानें क्या कहा ?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2016 12:09 PM
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने अपने पूर्व पति अनुराग कश्यप के साथ मेल-जोल एवं वैवाहिक संबंधों वाली मीडिया की विभिन्न खबरों को खारिज किया है. कल्कि ने ट्वीट किया यदि सभी खबरों को गंभीरता से लिया जाये तो उनके मुताबिक मैं दो अलग-अलग व्यक्तियों के साथ हूं. उल्लेखनीय है कि ‘मार्गरीटा विद ए […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने अपने पूर्व पति अनुराग कश्यप के साथ मेल-जोल एवं वैवाहिक संबंधों वाली मीडिया की विभिन्न खबरों को खारिज किया है. कल्कि ने ट्वीट किया यदि सभी खबरों को गंभीरता से लिया जाये तो उनके मुताबिक मैं दो अलग-अलग व्यक्तियों के साथ हूं.
उल्लेखनीय है कि ‘मार्गरीटा विद ए स्ट्रा’ की सफलता से व्यावसायिक सफलता एवं हाल में ही इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने वाली 32 वर्षीय अभिनेत्री कल्कि अभिनेता फरहान अख्तर एवं नीरजा के अभिनेता जिम सरभ के साथ नजदीकी संबंधी अफवाहों के केंद्र में हैं.
मीडिया में कुछ ऐसी भी खबरे आ रही हैं कि अनुराग कश्यप उनकी हालिया फिल्म ‘वेटिंग’ की स्क्रीनिंग के मौके पर नहीं पहुंचे, जबकि पहले उन्होंने कल्कि के न्यौते को स्वीकार कर लिया था.
मीडिया की सभी खबरों का खंडन करते हुये कल्कि ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा, ‘यदि सभी खबरों को गंभीरता से लिया जाये, तो उसके मुताबिक मैं इस समय दो अलग-अलग व्यक्तियों के साथ हूं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










