VIDEO: जॉन-वरुण की ‘ढिशूम'' का पहला पोस्टर जारी, कल आयेगा ट्रेलर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2016 11:12 AM

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और वरुण धवन की जोड़ी जल्‍द ही आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ में नजर आयेगी. फिल्‍म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है. पोस्‍टर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्‍म में खतरनाक एक्‍शन सीन देखने को मिलेगा. वरुण ने ट्विटर पर लिखा, ‘ढिशूम पोस्टर. […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम और वरुण धवन की जोड़ी जल्‍द ही आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ में नजर आयेगी. फिल्‍म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है. पोस्‍टर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्‍म में खतरनाक एक्‍शन सीन देखने को मिलेगा.

वरुण ने ट्विटर पर लिखा, ‘ढिशूम पोस्टर. तो इस तरह से कबीर और जुनैद सोमवार की सुबह को काम पर जाते हैं.’ 43 वर्षीय जॉन ने भी पोस्टर को शेयर किया पोस्टर में जॉन एक रफ टफ अवतार में नजर आ रहे हैं. 29 वर्षीय वरण इस पोस्टर में काले रंग की टाई के साथ सूट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं.

रोहित धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उच्च स्तर के एक्शन के कई दृश्य हैं. फिल्म का ट्रेलर कल एक जून को रिलीज होगा. जैकलीन फर्नांडीज और साकिब सलीम भी फिल्म में हैं. इसकी अधिकतर शूटिंग संयुक्त अरब अमीरात में हुई है. ‘ढिशूम’ 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola