स्‍कूली दिनों को मिस कर रहे हैं शाहरुख खान, पोस्‍ट की तसवीर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2016 11:03 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान हाल ही में इस बात को लेकर चिंतित थे कि उनके बच्‍चे बड़े हो गये हैं और अब वे छोटी-छोटी बातों को लेकर जिद नहीं करेंगे. अब वे अपने स्‍कूली दिनों को बेहद मिस कर रहे हैं. हाल ही में उन्‍होंने एक तसवीर पोस्‍ट कर बताया कि कैसे उनके पिता ताज […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान हाल ही में इस बात को लेकर चिंतित थे कि उनके बच्‍चे बड़े हो गये हैं और अब वे छोटी-छोटी बातों को लेकर जिद नहीं करेंगे. अब वे अपने स्‍कूली दिनों को बेहद मिस कर रहे हैं. हाल ही में उन्‍होंने एक तसवीर पोस्‍ट कर बताया कि कैसे उनके पिता ताज मोहम्‍मद खान उन्‍हें स्‍कूल छोड़ने जाया करते थे.

एसआरके ने इंस्‍टाग्राम पर एक तसवीर पोस्‍ट की है और लिखा,’ जब मेरे पिता स्‍कूल छोड़ने जाया करते थे तो यह बस स्‍टॉप पर दो मिनट का सफर होता था. मैंने विमानों, रेलगाडियों और कारों का सफर किया है. किस तरह से समय और स्‍कूल बदल गये हैं.’

https://www.instagram.com/p/BFuXDa3hwx_/

हाल ही में उन्‍होंने अपने बेटे आर्यन और बेटी सुहाना की तसवीर पोस्‍ट की थी. जिसमें उन्होंने लिखा था कि बच्‍चे बड़े हो गये हैं और अब वे परियों की कहानियों पर विश्‍वास का पायेंगे या नहीं. छोटी-छोटी बातों को लेकर जिद नहीं करेंगे, छोटी-छोटी बातों पर नाराज नहीं होंगे यह चिंता का विषय है.
शाहरुख जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘रईस’ में नजर आनेवाले हैं. फिल्‍म में उनका किरदार अभी तक के उनके किरदारों से थोड़ा हटकर होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola