...अब अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर बनाया नया रिकॉर्ड

मुंबई : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्म जगत के ऐसे पहले सितारे बन गये हैं जिनके ट्विटर पर फॉलोअरों की संख्या 2.1 करोड हो गयी है. बिग बी का ट्विटर एकाउंट मई, 2010 में शुरु हुआ था और तब से वह उनके प्रशंसकों से जुडे रहने का प्रमुख माध्यम हो गया है. 73 साल […]
मुंबई : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन हिंदी फिल्म जगत के ऐसे पहले सितारे बन गये हैं जिनके ट्विटर पर फॉलोअरों की संख्या 2.1 करोड हो गयी है. बिग बी का ट्विटर एकाउंट मई, 2010 में शुरु हुआ था और तब से वह उनके प्रशंसकों से जुडे रहने का प्रमुख माध्यम हो गया है.
73 साल के बच्चन इस नये रिकार्ड के साथ शाहरख खान (1.96 करोड फॉलोअर), सलमान खान (1.78 करोड फॉलोअर), आमिर खान (1.76 फॉलोअर) और प्रियंका चोपडा (1.4 करोड फॉलोअर) से काफी आगे निकल गये हैं.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘एबी 2.1 करोड. यो हो……..’ बच्चन अब तक 49 हजार से अधिक ट्वीट कर चुके हैं. बिग बी हाल ही में फिल्म ‘वजीर’ में नजर आये थे. हाल ही में उन्हें फिल्म ‘पीकू’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला था.
Celebrating #AB21Million @SrBachchan. Uh yeah ~(^o^~)(~^o^)~ Congrats Wahai #BelahanJiwa. More and more to come 😘 pic.twitter.com/2YgYZ8H1Y3
— erLIK🅰️ (@Erlika) May 22, 2016
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




