ePaper

...अब इरफान खान बने ''मदारी'', फर्स्‍टलुक रिलीज

Updated at : 10 May 2016 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
...अब इरफान खान बने ''मदारी'', फर्स्‍टलुक रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की आगामी फिल्‍म ‘मदारी’ का फर्स्‍टलुक रिलीज हो गया है. इसमें उनका लुक थोडा़ हटके और सीरीयस नजर आ रहा है. संस्‍पेंस-‍थ्रियर पर आधारित इस फिल्‍म को निशिकांत कामत ने डायरेक्‍ट किया है. फिल्‍म एक आम आदमी की कहानी है जिसमें एक व्‍यक्ति मानव निर्मित त्रासदी का शिकार हो जाता है […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की आगामी फिल्‍म ‘मदारी’ का फर्स्‍टलुक रिलीज हो गया है. इसमें उनका लुक थोडा़ हटके और सीरीयस नजर आ रहा है. संस्‍पेंस-‍थ्रियर पर आधारित इस फिल्‍म को निशिकांत कामत ने डायरेक्‍ट किया है.

फिल्‍म एक आम आदमी की कहानी है जिसमें एक व्‍यक्ति मानव निर्मित त्रासदी का शिकार हो जाता है और अपना सबकुछ गवां बैठता है. वह अपने सवालों के जवाब ढूढंने निकलता है और खतरनाक रास्‍ते पर चल पड़ता है. इसी सफर को लेकर बुनी गई यह कहानी है.

उन्‍होंने माथे पर एक कपड़ा बांध रखा है और उनकी नजरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो कुछ ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसा लग रहा है मानों उनका चेहरा धरती चीर कर निकला है और कई सवालों के जवाब ढूंढ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola